बॉॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड Priyanka Chopra ने अमेरिकी सिंगर Nick Jonas को अपना हमसफर चुन लिया है। बता दें कि दोनों ने आज आधिकारिक रूप से सगाई कर ली है। बता दें कि दोनों ने दिन में सगाई करके 18 अगस्त की शाम को मुंबई में शानदार सगाई पार्टी देने जा रहे हैं।
बता दें कि इस पार्टी में बॉॅलीवुड, उद्योग और राजनीती जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो प्रियंका चोपड़ा के इस खास दिन पर शामिल नहीं हो पाएंगे।
हालांकि वैसे तो अभी तक इस पार्टी की गेस्ट लिस्ट जारी नहीं हुई है। लेकिन यह पक्का है कि इस पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान शामिल नहीं होंगे।
https://www.instagram.com/p/BmnZzXIF1KJ/?hl=en&taken-by=nickjonas
बॉॅलीवुड के यह सुपरस्टार्स Priyanka Chopra और Nick Jonas की सगाई में नहीं होंगे शामिल
1. सलमान खान
https://www.instagram.com/p/BhWgky3HkRd/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
बॉॅलीवुड के दबंग खान सलमान खान की फिल्म भारत को पिछले ही दिनों प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दिया था जिसकी वजह से डायरेक्टर अली अब्बास जफर और खुद सलमान खान प्रियंका के इस फैसले से नाराज हुए थे। यह वजह हो सकती है कि सलमान खान इस पार्टी में शामिल न हों।
2. कैटरीना कैफ
https://www.instagram.com/p/BmYky0uAHb_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
Bollywood की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस किया है। कैटरीना फिल्म की शूटिंग के लिए माल्टा गई हुई हैं। ऐसे में वह प्रियंका और निक की शादी में भी शामिल नहीं होंगी।
3. शाहरुख खान
https://www.instagram.com/p/BeR3UjKBUxt/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
बॉॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आजकल अपनी फिल्म जीरो में बिजी हैं। शाहरुख खान फिलहाल अपनी पत्नी गौरी और बच्चों के साथ अमेरिका में हैं। ऐसे में यह पक्का है कि शाहरुख खान आज इस पार्टी में शामिल नहीं होंगे।
4. मीरा राजपूत और शाहिद कपूर
https://www.instagram.com/p/Bl16wMRF5Ba/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
बॉॅलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर का अफेयर काफी लंबे समय तक चला था। ऐसा कहा जा रहा है कि इस वजह से मीरा राजपूत शाहिद कपूर की पत्नी प्रियंका की सगाई में ना शामिल हों। हालांकि वैसे भी मीरा राजपूत प्रेग्नेंट भी हैं तो हो सकता है कि वह इस वजह से सगाई की पार्टी में ना आए।
5. सिद्धार्थ मल्होत्रा और रणबीर कपूर
https://www.instagram.com/p/BlSpNVTA8Sg/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
बॉॅलीवुड के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आजकल अपनी आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी की शूटिंग में बिजी हैं। सिद्धार्र्थ मल्होत्रा आजकल लखनऊ में हैं। इनके अलावा रणबीर कपूर भी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए बुल्गारिया गए हुए हैं। ऐसे में इन दोनों का भी प्रियंका की शादी में न आना तय है।
6. अनुष्का शर्मा
https://www.instagram.com/p/BmGqMsigCpp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
बॉॅलीवुड के एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कल बीती रात लंदन के लिए रवाना हो चुकीं हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भी आना मुश्किल है।