दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों लॉकडाउन में यूएस में पति निक जोनस और भतीजी के साथ टाइम बिता रही हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा अक्सर भतीजी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ क्यूट तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
ऐसा क्या है तस्वीर में?
दरअसल इस बार प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा में हैं। तस्वीर में उनकी भतीजी कृष्णा उनके लिए मेकअप आर्टिस्ट बनी हुई हैं। प्रियंका की भतीजी ने उनका बेहद ही क्यूट मेकअप किया है, कभी वह एक्ट्रेस को राजकुमारी की तरह सजाती नजर आ रही हैं, तो कभी उनकी आंखों का मेकअप कर रही हैं। एक्ट्रेस ने ये सभी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,मई का पहले सोमवार, इस साल की थीम, प्यारी-प्यारी प्रिंसेस।
वैसे इस तरह भी प्रियंका हैं बेहद खूबसूरत
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर इसलिए भी खास है कि ज्यादातर इवेंट्स कैंसल हुआ हैं। ऐसे में मेट गाला इवेंट भी प्रभावित हुआ। भतीजी ने घर पर ही प्रियंका को अहसास कराया कि वह इस तरह के इवेंट्स में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
कृष्णा अपने हाथों से चाची का मेकअप करते नजर आ रही हैं साथ ही वह प्रियंका के सिर पर ताज पहनाते भी दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं प्रियंका का भी रिएक्शन देखते ही बनता है।
प्रियंका चोपड़ा वैसे ही बहुत खूबसूरत हैं और अब इस छोटी बच्ची के साथ वह और भी ज्यादा सुंदर लगने लगती हैं।
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने कृष्णा को उठाते हुए वर्कआउट की वीडियो साझा की थीं। वहीं वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- जिम नहीं है तो कोई प्रॉब्लम नहीं है।