रविवार की रात इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा 77 वें गोल्डन ग्लोब अवॉड्र्स में पहुंची। जहां पर एक्ट्रेस पति निक जोनस के साथ एक दम हॉट लुक में नजर आईं। ये कार्यक्रम अमेरिका के बेवेर्ले हिल्टन होटल में रखा गया था। अगर बात प्रियंका चोपड़ा के लुक की करी जाए तो इस खास मौके पर एक्ट्रेस बेहद अलग अटायर में दिखाई।
वहीं इस अवॉर्ड शो में प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस दौरान अभिनेत्री अपनी ड्रेस के की वजह से ऑकवर्ड सिचुएशन का शिकार होते हुए बाल-बाल बचीं।
अवॉर्ड समारोह में प्रियंका गोल्डन-ब्लैक पारदर्शी ड्रेस पहने नजर आई। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया हुआ था। बात अगर प्रियंका के हेयर स्टाइल की करें तो उन्होंने ओपन हेयर लुक किया हुआ था और हाथ में हैंड बैग भी कैरी किया हुआ था।
प्रियंका जैसे ही इवेंट से बाहर आई तब मीडिया ने उन्हें तस्वीरें लेने के लिए घेर लिया। इस दौरान प्रियंका अपनी डे्रस की वजह से असहज नजर आई और बार-बार ड्रेस ठीक करते हुए भी दिखाई दी।
तस्वीरों में प्रियंका अपने बैग को कभी कंधे पर तो कभी हाथ में पकड़े दिखीं। इस बीच प्रियंका को ड्रेस में आगे की तरफ कुछ ठीक नहीं लगा और उन्होंने बैग को आगे करके हाथ में पकड़ लिया।
बता दे की प्रिंयका अपने हाथ में तकरीबन 5 लाख रुपये का एक Bvlgari हैंडबैग कैरी कर रही थीं जिसे उन्होंने शील्ड की तरह इस्तेमाल किया और खुद की गलत एंगल वाली तस्वीरें क्लिक होने से बचाने में कामयाब रहीं।
अब इस ड्रेस की वजह से लोग जहां एक ओर प्रियंका को ट्रोल करने में लगे हुए हैं तो वहीं इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रियंका की समझदारी की तारीफ करने में लगे हुए हैं।
कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि प्रियंका चोपड़ा जानती हैं कि इस तरह की सिचुएशन को उन्हें किस तरह से हैंडल करना चाहिए। तो वहीं कई लोगों का कहना है जब प्रियंका इस तरह की ड्रेस पहनकर असहज महसूस कर रही थीं तो उन्हें ऐसी ड्रेस नहीं पहननी चाहिए थी।