लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

Kangana के दावे की खुली पोल! इवेंट में एक-दूसरे को देख Priyanka Chopra और Karan Johar ने यूं किया रिएक्ट

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड को लेकर किए खुलासे के बाद कंगना रनौत ने करण जौहर पर एक्ट्रेस को बैन करने का आरोप लगाया था। वहीं इस पूरे विवाद के बीच करण और प्रियंका का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। देसी गर्ल ने कहा था कि बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स की वजह से उन्हें बॉलीवुड छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इस खुलासे के बाद पंगा क्वीन कंगना रनौत ने फिल्म मेकर करण जौहर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
1680327193 ््
प्रियंका के बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स वाले बयान पर कंगना ने दावा किया कि करण जौहर ने ही प्रियंका को बैन कर दिया था इस वजह से ही उन्हें देश छोड़ना पड़ा था। हालांकि अब कंगना का ये दावा अब महज अफवाह लग रहा है क्योंकि प्रियंका और करण का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसे देखकर तो कुछ और ही हकीकत बयां हो रही है।
1680327239 338593944 988421459232117 3338218619556326539 n
दरअसल, बीती रात, मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स स्टार्स पहुंच थे। सलमान खान, शाहरुख खान की फैमली, करण जौहर, दीपिका-रणवीर, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ इवेंट में पहुंची थीं।
1680327250 313309816 646689973741369 4619638521774973041 n
इस इवेंट के कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनमें से एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा जोनस और करण जौहर दोनों एक-दूसरे से गपशप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में पहले करण दीपिका और रणवीर सिंह से मिलते है उसके बाद वो उनके पीछे खड़े प्रियंका और निक के पास जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक से करण जौहर बड़ी ही गर्मजोशी से गले मिलते हैं। इस दौरान निक और करण को भी बातें करते देखा गया। उसके बाद प्रियंका और करण काफी देर तक एक दूसरे से बातें करते हैं। इस दौरान दोनों के फेस पर बड़ी-सी स्माइल भी देखने को मिल रही है। दोनों के इस वीडियो को नहीं लग रहा है कि दोनों के बीच पास्ट में कुछ अनबन हुई है।
1680328229 screenshot 1
ऐसे में कंगना का करण जौहर द्वारा प्रियंका को बैन करने का दावा कितना सही है ये कहना मुश्किल है। हालांकि इसी बीच करण ने कंगना का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, “एयरपोर्ट एक रनवे है … ये एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है …. अगला ये एक ट्रेलर लॉन्च वेन्यू हो सकता है! (मैं इसे सब्स्क्राइब करता हूं … कोई शिकायत नहीं … लेकिन शायद एक बार फ्लाइट पकड़ना भी अच्छा होगा थोड़ी देर में …. )।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।