मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का डंका अब भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब बजता है। प्रियंका भले ही विदेश में रह रही हो, लेकिन उनका देसी अंदाज आज भी बिल्कुल पहले के जैसा है। एक्ट्रेस हर एक लिबास में किसी अप्सरा की परी से कम नहीं लगती हैं। लेकिन, प्रियंका अपने देसी अंदाज में चार चांद लगाना बखूबी जानती हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका एक इवेंट में फिर से अपने देसी अंदाज में कयामत ढाती नजर आईं।
कुछ दिनों बाद शुरू हो रहे ऑस्कर का प्री इवेंट बुधवार को आयोजित किया गया था। प्रियंका चोपड़ा ने प्री ऑस्कर इवेंट को होस्ट करते हुए नजर आईं। इस बीच एक्ट्रेस ने के लुक ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ कुछ अन्य दक्षिण एशियाई सहयोगियों ने प्री-ऑस्कर पार्टी की मेजबानी की।
इस साल 27 मार्च को शुरू हो रहे ऑस्कर्स के प्री फंक्शन में प्रियंका के मिंडी कलिंग, कुमैल नानजियानी, अंजुला आचार्य, बेला बजरिया, मनीष के. गोया और श्रुति गांगुली नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान काली साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
काली साड़ी में ढाया कहर
हमेशा अपने अलग लुक से चर्चा में छाए रहने वाली इस इवेंट में प्रियंका ने काली साड़ी के साथ मैचिंग का स्ट्रैपलेस ब्लाउज कैरी किया था। वहीं इवेंट में देसी गर्ल ने पैपराजी को खूब पोजभी दिए। जिसका सबूत है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो। यही नहीं इस साड़ी में एक्ट्रेस को देख फैन्स एक्साइटेड हो गए और वह प्रियंका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इस फंक्शन को यूटीए, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज, जॉनी वॉकर, इंडिया सेंटर के साउथ एशियन आर्ट्स रेजिलिएशन फंड और जगरनॉट द्वारा प्रायोजित किया गया था। वहीं इस साल ऑस्कर 27 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा। ऑस्कर की मेजबानी एमी शूमर, रेजिना हॉल और वांडा साइक्स करेंगे।