बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकी सिंगर – एक्टर निक जोनस से शादी की। प्रियंका और निक की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है और इस बात के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया है।
अक्सर प्रियंका और निक से सवाल किया जाता है कि आखिर वो दोनों एक दूसरे के करीब कैसे आये। प्रियंका और निक अपने रिलेशनशिप को लेकर यही कहते आये है की पार्टीज में मुलाकातों के बाद उन दोनों के बीच करीबी बढ़ी और वो एक दूसरे को डेट करने लगे।
अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इसका खुलासा किया कि आखिर ऐसी कौन सी वह बात थी जिसके चलते वह अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस को डेट करना चाहती थीं। आप भी इस बात को जानकर हैरान रह जायेंगे प्रियंका डेटिंग से पहले ही निक को अपना दिल दे चुकी थी।
एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के कुछ दिनों बाद अभिनेत्री ने शेयर किया कि निक के म्यूजिक वीडियो ‘क्लोज’ के हॉट सीन्स ही उनके इस फैसले के पीछे की एक बड़ी वजह थी।
हॉर्पर बाजार (अमेरिकी मासिक महिला फैशन पत्रिका) मैगजीन के फरवरी अंक के लिए प्रियंका ने अपनी दिनचर्या को शेयर किया और तभी उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया।
उन्होंने कहा, “सुबह सबसे पहले मैं कोई गाना बजाती हूं। मेरी जिंदगी हमेशा से ही कुछ हद तक संगीतमय रही है और अब निक के साथ यह पूरी तरह से ही संगीतमय हो गई है। मैंने ‘क्लोज’ के वीडियो को देखने के बाद निक को डेट करने का फैसला लिया, यह मेरा पसंदीदा गाना है।”