बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास को साल के शुरू में ही ढेरों खुशियां उनकी झोली में आ गई हैं। दरअसल कपल इस साल के शुरू में सरोगेसी के जरिये अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। कपल के घर नन्ही परी ने दस्तक दी है, जिसकी देखभाल प्रियंका और निक लॉस एंजिल्स में कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फैंस देसी गर्ल की बेटी की एक झलक पाने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं। वहीं दूसरी तरफ अब तक प्रियंका चोपड़ा की मां यानी नानी बनीं मधु चोपड़ा ने भी अब तक अपनी नातिन का चेहरा तक नहीं देखा है।
मधु चोपड़ा ने दी अपनी प्रतिक्रिया
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपनी नातिन को लेकर बातचीत की तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि अब तक उन्हें अपनी नातिन को गोद में उठाकर खिलाने का सुख नहीं मिला है। मधु चोपड़ा ने बताया उनकी बेटी मम्मी बनकर काफी खुश हैं।
एक लाइव सेशन के समय मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा की बेबी बेटी के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मैंने अभी नन्ही शहजादी को देखा नहीं है। क्योंकि मैं अभी भारत में हूं और वो लॉस एंजिल्स में है। हम कभी-कभी फेसटाइम करते हैं । इसी के साथ उन्होंने कहा प्रियंका मां बनकर खुश और आनंदित है। जब मधु चोपड़ा से पूछा गया कि क्या प्रियंका और निक जल्द बेटी के साथ भारत आएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा मैं हमेशा चाहती हूं कि वो आए। मैं कभी न नहीं कह सकती। यह उसका देश है, वह आ सकती है।
नानी बनकर उत्साहित हूं
वहीं नानी बनने को लेकर मधु चोपड़ा ने जब अपनी खुशी जाहिर की तो उनका कहना था कि वह लंबे वक्त से ऐसा कुछ होने का इंतजार कर रही थीं। यह बेहद खुशी की बात है कि मैं आपको बता नहीं सकती ये कुछ ऐसा है, जिसका मैं बहुत लंबे समय से इंतजार कर रही थी। ये सब कुछ अब हो गया और मैं अपनी खुशी छिपा नहीं पा रही हूं। उन्होंने आगे कहा कि अब मैं प्रियंका या अपने बेटे के बारे में नहीं बस उसके बारे में सोचती हूं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में दिखाई दी थी। जबकि एक्ट्रेस आने वाले समय में ‘सिटाडेल’, ‘जी ले जरा’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ में नजर आएंगी हैं।