लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

पेरेंट्स बनने के बाद प्रियंका-निक ने ऐसे सेलिब्रेट किया पहला ईस्टर, देखिए सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें

अपने दूल्हे निक संग शादी करने के बाद प्रियंका भी अब अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बस गई हैं। जहां पर वह लोगों को अक्सर प्रेरित करते भी दिख जाती है कि आखिर किस तरह से अपने काम के साथ निजी जिंदगी को मैनेज किया जाता है।

हाल ही में मां बनी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग से लोहा मनबाने  वाली प्रियंका मां बनने के बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। यही नहीं बी टाऊन की देसी गर्ल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को अच्छे से बैलेंस करना जानती हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अपने विदेशी पति निक जोनास संग शादी रचाई थी।
1650268043 277240212 392007095651845 9120940012331545722 n
अपने दूल्हे निक संग शादी करने के बाद प्रियंका भी अब अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बस गई हैं। जहां पर वह लोगों को अक्सर प्रेरित करते भी दिख जाती है कि आखिर किस तरह से अपने काम के साथ निजी जिंदगी को मैनेज किया जाता है। जी हां होली,दिवाली या कोई अन्य फेस्टिवल प्रियंका अपने पति के साथ सेलिब्रेट करना नहीं भूलती हैं। ऐसे में हाल ही में देसी गर्ल ‘ईस्टर डे’ का जश्न मनाया, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
1650268021 271204374 1356933804762531 1571860106825063434 n
बता दें, 17 अप्रैल 2022 को दुनियाभर में ‘ईस्टर डे’ सेलिब्रेट किया गया। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने भी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस जश्न मानते हुए नजर आ रही हैं। पीसी ने इन तस्वीरों को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा, ‘हमारी तरफ से हैप्पी ईस्टर।’ 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैक टू बैक पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में कपकेक, वाइन के गिलास और स्वादिष्ट से दिखने वाले खाना देखा जा सकता है। इसके अलावा इस पोस्ट में इस कपल का प्यार बखूबी देखने को मिल रहा है।  फोटो में  प्रियंका ने पीले रंग की ड्रेस पहनी है। उनके कूल सनग्लासेस, हूप इयररिंग्स और हील्स प्रियंका के ओवरऑल गॉर्जियस लुक को पूरा कर रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी देसी गर्ल कयामत ढा रही हैं।  
1650267783 278675909 554659255975457 6161256335641148056 n
1650267797 278579526 1438047856628567 7648990559998728418 n
1650267810 278568593 963556664351959 2372832505472909938 n (1)
वहीं निक जोनस की बात करें तो उन्होंने प्रिंटेड टी-शर्ट और कैजुअल ब्लैक पैंट के साथ अपनी लुक को पूरा किया हुआ है जिसमें सिंगर बेहद हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, इन तस्वीरों में कपल की बेटी नहीं दिखाई दे रही है। मालूम हो, बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक का यह पहला ईस्टर है। वहीं फोटोज देखने के बाद बहुत से फैंस प्रियंका से उनकी बेबी के बारे में भी पूछ रहे हैं। 
1650267947 screenshot 1
1650267954 screenshot 2
1650267960 screenshot 3
1650267967 screenshot 4
 कपल गार्डन में आया नजर 
एक्ट्रेस द्वारा साझा की गयी इन तस्वीर में प्रियंका और निक जोनस ग्रीन झाड़ी के सामने बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वहीं फोटो के बैकग्राउंड में दोनों के ऊपर बड़े-बड़े खरगोश के कान भी दिख रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में प्रियंका और निक ने गार्डन के बीच एक-दूसरे के बेहद क्लोज दिख रहे हैं। 
1650267771 278653341 1180038949413827 8989917245323598087 n
प्रियंका की अपकमिंग मूवी 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इसके अलावा अदाकारा फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वह पहली बार कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − thirteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।