बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करेंगी। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों का आने का सिलसिला चल रहा है।
Akash Ambani-श्लोका के साथ आनंद पहुंचे शादी में
https://www.instagram.com/p/Bq1oJvSgwin/?utm_source=ig_embed
बता दें कि Akash Ambani अपनी मंगेतर श्लोका अंबाीन के साथ शादी के लिए शनिवार को जोधपुर पहुंच गए हैं। इन दोनों के साथ ईशा अंबानी के मंगेतर आनंद पीरामल भी नजर आए थे।
आपकी जानकारी केलिए बता दें कि मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/Bq1nCuKA2gx/?utm_source=ig_embed
प्रियंका और निक की शादी में कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया गया है। बता दें कि प्रियंका की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड अर्पिता खान शर्मा अपने बेटे आहिल खान के साथ जोधपुर पहुंच गई हैं।
https://www.instagram.com/p/BqzJ5N2nkod/?utm_source=ig_embed
इसके अलावा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी प्रियंका की शादी में जोधपुर पहुंच गए हैं। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी में निक के कुछ खास दोस्त यूएस से जोधपुर पहुंच चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/BqzGl5mnMDI/?utm_source=ig_embed
वहीं निक जोनस के भार्ई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर, केविन जोनस अपनी पत्नी डेनियल और निक के मम्मी-पापा कुछ दिन पहले ही भारत पहुंच चुके हैं।
प्रियंका-निक की शादी कब है
प्रियंका और निक 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे। उसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी।
बैन है मोबाइल फोन
प्रियंका और निक ने अपने शादी को प्राइवेट बनाए रखने केलिए मेहमानों को मोबाइल फोन लाने पर बैन लगा दिया गया है। प्रियंका और निक नहीं चाहते कि शादी से कोई भी तस्वीरें या वीडियो लीक हो। वैन्यू पर सिक्योरिटी का भी बहुत तगड़ा इंतजाम किया गया है।