बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वैसे तो एक्ट्रेस अपनी अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं ऐसे में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो बेहद सेक्सी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से पहली में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड दिख रही है तो वहीं दूसरी में वो आम लोगों की तरह लेटकर आराम फरमा रही हैं।
इतना ही नहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘एक्सपेक्टेशन वर्सेज रिऐलिटी’। एक्ट्रेस इसके जरिए यह दिखाना चाहती हैं कि लोगों को ऐसा लगता है कि सनबाथ लेते हुए ही वो ग्लैमरस लगती हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता।
एक्ट्रेस लॉकडाउन में पति निक के साथ
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन में पति निक जोनस संग लॉस एंजिलिस में टाइम स्पेंड कर रही हैं। वैसे ग्लोबल स्टार इंटरनेट के जरिए अपने अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं और अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर करती रहती हैं।
लॉस एंजिलिस का लग्जरी घर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस वक्त अपने लॉस एंजिलिस के जिस लग्जरी घर में रह रहे हैं। उनका यह घर काफी बड़ा और आलीशान है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका यह घर 20,000 सक्वैयर फीट में है और इसमें 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। इस घर में मूवी थिअटर, बार, इनडोर बास्केटबाल कोर्ट, बड़ा सा पूल और मिरर वॉल्स के साथ जिम है।
एक्ट्रेस 2 महीने बाद घर से निकली थीं
वहीं कुछ दिनों पहले कोरोना के चलते लॉकडाउन के बीच प्रियंका पूरे 2 महीने बाद घर से बाहर निकली हुई दिखाई दी थी। घर से निकलने के बाद प्रियंका मास्क पहने नजर आई जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
कोरोना वायरस के लिए फंड जुटाया
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ कोरोना वायरस के लिए फंड जुटाए जाने के लिए रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में नजर आई। इसके अलावा प्रियंका कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही चार महिलाओं के लिए करीब 76 लाख रुपये की मदद की थी। वहीं एक्ट्रेस ने पीएम केयर्स फंड में भी अपना योगदान देते हुए एक अच्छी खासी रकम डोनेट की है।
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके जोड़ीदार फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आये।