बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार है और अपने कैरियर में बेहद कामयाबी रही है। भले ही वो अब एक सेलिब्रिटी है पर प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी युवा उम्र में उन मुसीबतों का सामना किया है जो ज्यादातर आम लड़कियों को करना पड़ता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी यंग टीनएज लाइफ के बारे में कई खुलासे किए।
प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया कि उनके स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा ने उन पर टीनएज लाइफ में काफी पाबंदियां लगाई थी। यहां तक कि उन्हें टाइट फिटिंग के कपड़े पहनने के लिए मना किया जाता था। इसी वजह से उनकी अपने पिता के साथ अक्सर खूब बहस हुआ करती थी।
बता दें प्रियंका चोपड़ा अपने हाई स्कूल के टाइम पर 4 साल यूएस में पढ़ी है। प्रियंका ने 12 साल की उम्र में इंडिया से आकर यूएस में पढ़ाई की थी और वह यहां करीब 4 साल तक रही थी। प्रियंका का कहना है यूएस से अपनी पढ़ाई पूरी करके जब वो वापस इंडिया गई उनके पिता उन्हें देखकर काफी हैरान रह गए थे।
प्रियंका ने कहा, ‘जब मैं इंडिया से यूएस आई थी तब मैं 12 तारीख साल की बच्ची थी लेकिन जब मैं यहां से वापस गई तकरीबन युवती बन चुकी थी। इंडिया वापसी के बाद शुरुआती 2 हफ्ते मेरे पिता काफी हैरान परेशान रहे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि मुझे किस माहौल में रखा जाए। ‘
प्रियंका ने यह भी बताया कि स्कूल टाइम में लड़के उनका पीछा करते थे, इस वजह से उनके पिता ने उनके कमरे की खिड़कियों पर जालियां लगवा दी थी। साथ ही प्रियंका के लिए टाइट फिटिंग के कपड़े पहनना भी बैन कर दिया था। इस वजह से बाप बेटी के बीच काफी बहस होती थी। कुछ सालों तक ऐसा ही चला पर फिर चीजें सामान्य हो गई।
इसके बाद प्रियंका और उनके पिता के बीच रिश्ता बेहद खूबसूरत रहा। एक्ट्रेस अपने पिता के बारे में बात करते हुए बताती हैं चाहे जैसी भी परिस्थिति रही, उनके पिता ने हमेशा उनका साथ दिया। हर अहम मौकों पर उनके पिता ने उनकी मदद की और कभी नेगेटिव नहीं होने दिया। हमेशा उन्होंने एक टीम के तौर पर प्रियंका का साथ दिया। प्रियंका ने अपने डैड प्यार को हमेशा अपने साथ रखने के लिए अपनी कलाई पर टैटू बनवाया है ‘डैडी लिटिल गर्ल।’