बॉलीवुड की देसी गर्ल से
ग्लोबल ऑइकन बनी प्रियंका चोपड़ा पिछले महीने ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते
दिखी। प्रियंका इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया पर दिखा चुकी है। निक
जोनस भी सेलिब्रेशंस की फोटोज विडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर चुके
है। फैंस ने फोटोज पर जमकर अपना प्यार लुटाया था। हाल ही में एक्ट्रेस के बर्थ डे सेलिब्रेशन
से एक और वीडियो सामने आया है। इस अनदेखी वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाई रही
एक्ट्रेस की वीडियो-
सोशल मीडिया पर छा रहे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के फैंस को जश्न का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा डाइनिंग टेबल पर पर्पल कलर के ड्रेस में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद निक के साथ उनका एक किसिंग मोमेंट भी कैप्चर हुआ है। कई अलग अलग झलकियां वीडियो में कैद की गई हैं। कहीं रेड ड्रेस में प्रियंका नंगे पांव रेत पर डांस कर रही हैं तो कहीं निक जोनस अपनी सासू मां यानी मधु चोपड़ा के साथ डांस करते दिखाई दिए हैं। मधु भी नंगे पांव नजर आ रही हैं जबकि निक ने प्रिंटेड नाइट सूट और शूज पहना है।
बॉलीवुड में अगले साल करेंगी कमबैक-
फैंस इस वीडियो
पर खूब प्यार लुटा रहे है। किसी ने कमेंट कर इसे मैजिकल बर्थडे बताया। तो वहीं,
कोई एक्ट्रेस के ड्रेस की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने निक और प्रियंका की जोड़ी
को मैजिकल बताते हुए उन्हें ढ़ेर सारा प्यार दिया है। प्रियंका के वर्क लाइफ की
बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली है। फरहान अख्तर की
फिल्म जी ले जरा से प्रियंका बीटॉउन में फिर से धूम मचाने को तैयार है। फिल्म अगले
साल फ्लोर पर जाएगी। प्रियंका के साथ इस फिल्म में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर
आएंगी। इसके अलावा प्रियंका बहुत जल्द वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी।