BREAKING NEWS

सुपर संडे : निकहत ने दूसरा, लवलीना ने पहला विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता◾राहुल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल◾उत्तर प्रदेश पुलिस साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना◾MP : महाकाल को जल चढ़ाने के लिए बुजुर्ग महिला ने किया हंगामा, अंतत: पूरी हुई इच्छा◾लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों की कार रैली को दिखाई हरी झंडी◾JP Nadda ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा - 'कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, दलाली, बंटवारा करने वाली, भाई-भतीजावाद एवं परिवारवादी पार्टी'◾अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल से निकली यूपी पुलिस, माफिया बोला - ये मेरी हत्या करना चाहते है◾'सत्याग्रह' नहीं 'दुराग्रह' : BJP का Congress पर हमला◾Ashok Gehlot ने कहा- 'तीसरी बार मुझे राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया, ओबीसी के लिए इससे बड़ा संदेश क्या होगा'◾Jodhpur Crime: सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार◾CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते◾'मन की बात' में PM Modi ने नारी शक्ति को किया सलाम◾राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द पर बोले चिदंबरम कहा- मिलेंगा चुनाव में फायदा◾ पुतिन का बड़ा बयान, कहा- 'बेलारूस में परमाणु हथियार करेंगे तैनात' ◾CPI नेता ने BJP और RSS को हराने के लिए विपक्ष एकजुटता पर दिया जोर◾कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, कर्नाटक में पार्टी की सरकार बनने पर मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण बहाल करेंगे◾खरगे ने BJP के OBC समुदाय के अपमान वाले बयान पर किया पलटवार, भगोड़ों की निंदा करने पर इतना दर्द क्यों◾ खालिस्तान को लेकर प्रदर्शनों पर भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को किया तलब, 'कही स्पष्टीकरण की बात'◾राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ◾सरकार ने पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST सेस की सीमा तय की◾

प्रियंका चोपड़ा ने सबके सामने दिखाया बेटी मालती का चेहरा, फैंस बोले- पापा निक पर गयी है लिटिल जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल प्रियंका और निक जब से मम्मी-पापा बने हैं तब से दोनों ने अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई हैं। हालांकि प्रियंका और निक के फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब दिख रहे हैं। लेकिन अब उनके फैंस का अब ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया हैं। क्यों की प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की झलक सबको दिखा दी हैं। 

दरअसल एक्ट्रेस ने मालती की लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है और इस बार बेटी का चेहरा भी दिखा दिया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की सोते हुए फोटो शेयर की हैं। तस्वीर में मालती स्ट्रॉलर में लेटी हुई है और व्हाइट स्वेटर पहने बेहद क्यूट लग रही है। प्रियंका हमेशा से बेटी का चेहरा इमोजी से छिपाती आई हैं, लेकिन इस बार उन्होंने चेहरा दिखा दिया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने जुगाड़ लगाते हुए कैप से मालती की आंखें ढक दी हैं, लेकिन उनका आधा चेहरा साफ दिख रहा है। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने प्यार बरसाते हुए लिखा, "मेरा मतलब..."

वही अब प्रियंका के इस स्टोरी  पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। और मालती की क्यूटनेस पर भर-भर के प्यार वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। मालती की इस क्यूट से फोटो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स फोटो पर कमेंट कर मालती को क्यूट कह कर प्यार लुटा रहे हैं तो वही कुछ लोग मालती की इस फोटो को देख कर पापा निक की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।

फोटो पर कुछ यूजर कमेंट कर यह भी कह रहे है की मालती की होठ बिल्कुल पापा निक पर गयी हैं। तो वही कुछ लोग मालती को पापा की परी और पापा की प्रिंसेस कह कर भी बुला रहे हैं। वही मालती की इस क्यूट सी फोटो पर फैंस ढेरो हार्ट वाली इमोजी भी शेयर रहे हैं। और प्रियंका और निक की बेटी की अब पूरी झलक देखने के लिए अब और भी ज्यादा बेताब हो गए हैं। 

प्रियंका की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

इसके साथ ही उनके पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं।प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।