बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धूम मचाने वाले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते 18 जुलाई को 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर करीबियों को दोस्तों के साथ साथ उनके पति निक जोनस और बहन परिणीति चोपड़ा ने पार्टी को ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
दौरान प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा भी मौजूद थी और इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अपर काफी ट्रेंड कर रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी सिगरेट के कश लगाती नजर आ रही है
फैंस को प्रियंका का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। साथ ही तस्वीरों में प्रियंका के पति निक जोनस भी सिगार के दम लगाते नजर आ रहे है।
कई यूजर्स ने प्रियंका से सवाल करते हुए लिखा कि दीवाली में पटाखे जलाने पर तो वो अस्थमा का याद दिलाती है अब पति और माँ के साथ सिगरेट फूंकते हुए बिमारी का ख्याल नहीं आया।
बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें भारतीय संस्कृति की याद दिलाते नजर आये और लिखा तुम्हे मां के सामने सिगरेट पीते हुए शर्म नहीं आती क्या भारतीय संस्कृति को बिलकुल भूल गयी हो।
आपको बता दें ये तस्वीरें निक जोनस द्वारा आयोजित मियामी बीच पर ग्रैंड पार्टी की है जो उन्होंने प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर रखी थी। निक ने इससे पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को प्यार भरे कैप्शन के साथ विश भी किया था।