अपने नए वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने लड़के और लड़कियों को पढ़ाया ये नया पाठ

Summary :

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस चोपड़ा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहती हैं। प्रियंका का नया वीडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस चोपड़ा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहती हैं। प्रियंका का नया वीडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो लड़कियों के लिए एक खास मैसेज दे रही हैं। 
बता दें प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया पर 46 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है। इस वीडियो में प्रियंका कहती नजर आ रही हैं कि किसी भी लड़की को क्वीन बनने के लिए किंग की जरूरत नहीं है।

 
वीडियो की शुरुआत में प्रियंका ने कहा,‘‘कहते हैं लड़कियों को समझना बहुत मुश्किल है, बिल्कुल सच कहा है क्योंकि जितना लोगों ने हमें समझा है, हम उससे बहुत आगे निकल चुके हैं। हमें क्वीन बनने के लिए किंग की कोई जरूरत नहीं, हम अपना रास्ता खुद बनाते हैं वो भी अपने ही स्टाइल में।’’ 
प्रियंका ने कहा, ‘‘तारे तोड़कर मत लाना हमारे लिए, वो तो खुद हमें ढूंढते हुए चले आएंगे। हमें किसी और की स्टोरी का हिस्सा नहीं बनना, हम अपनी स्टोरी खुद लिखते हैं। जमाना बदल रहा है और कहानी भी।’’
 यह वीडियो डिजनी की अपकमिंग मूवी ‘फ्रोजन-2’ से संबंधित है। वीडियो के अंत में प्रियंका चोपड़ा ने ‘फ्रोजन-2’ की लीड करेक्टर एल्सा और आना का परिचय दिया। 

इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ‘एल्सा’ और ‘एना’ को फिल्म के हिंदी वर्जन में आवाज दे रही हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म स्काई इज पिंक ऐसेमें नजर आयी थी पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस अपर खास कमाल नहीं दिखा पायी।  फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थे। 

Ujjwal Jain