बॉलीवुड से लेकर
हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों
में छाई रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल
मीडिया पर एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। इंटरनेट पर प्रियंका
चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में देसी गर्ल अपने
खास दोस्तों के साथ गोल गप्पों का लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2022 के ‘एसडीजी मोमेंट' की एक बैठक में शामिल हुई थी। बैठक के बाद देसी गर्ल अपने खास दोस्तों को अपने रेस्टोरेंट सोना में शानदार डिनर के लिए ले गई थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर डिनर डेट का एक वीडियो भी शेयर किया है।
इस वीडियो में देसी
गर्ल के साथ एंड जस्ट लाइक
दैट स्टार सरिता चौधरी, नोबेल पुरस्कार
विजेता मलाला यूसुफजई, अपनी मैनेजर
अंजुला आचार्य अदाकारा के रेस्टोरेंट सोना में शानदार
खाने का मजा लेती दिख रही हैं। वीडियो में प्रियंका गोल गप्पे खाती भी दिख रही
हैं। वीडियो में एक जगह एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस संग पोज भी देती नजर आ रही
हैं।
उनके लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक आउटफिट काफी ग्लैमरस और बोल्ड नजर आ रही
हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, “मेरे कुछ फेवेरट लोगों के साथ एक NYC नाइट आउट”। इस वीडियो के सामने आते
ही लोगों ने इस पर प्यार बरसाना शुरु कर दिया है। वीडियो के कॉमेंट बॉक्स में सोशल
मीडिया यूजर्स देसी गर्ल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल में
दिखाई देंगी। इसके अलावा अदाकारा फिल्म मेकर और एक्टर फरहान अख्तर की अपकमिंग मूवी
जी ले जरा में आलिया भट्ट औऱ कैटरीना कैफ के साथ लीड रोल में दिखेंगी। आखिरी बार
बॉलीवुड में वो फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में अभिनेता राजकुमार राव
के साथ दिखीं थी।