हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपना डंका बजवाने वाली प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की एक लेटेस्ट तस्वीर जमकर सुर्खियों में छाई हुई है। इस तस्वीर में प्रियंका अपने लाइफ पार्टनर निक जोनस को प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल इस कपल की ये तस्वीर इस वजह से भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि दोनों काफी लंबे वक्त बाद साथ में दिखाई दिए हैं।
मालूम हो प्रियंका पिछले कुछ वक्त से लंदन में रह रही हैं जहां एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही थी। जबकि निक अमेरिका में अपने घर में रह रहे हैं। अब दोनों काफी लंबे वक्त बाद एक दूसरे से मिलकर बेहद खुश हैं। यही नहीं इस कपल के अलावा इनके चाहने वाले भी दोनों को साथ में देखकर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं, साथ ही सोशल मीडिया के जरिये प्यार लुटा रहे हैं।
प्रियंका पति निक संग हुई रोमांटिक
देसी गर्ल से मशहूर प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर निक जोनस के साथ तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस इस बेहद क्यूट तस्वीर के साथ लिखती हैं,’ये मेरा घर है।’ प्रियंका इस फोटो में निक को बड़े ही प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों सुकून के पल साथ में बिताते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
प्रियंका द्वारा कुछ घंटे पहले शेयर की गई इस तस्वीर पर लाखों लाइक आ चुकें हैं। खास बात कपल की इस क्यूट सी तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘काफी लंबे समय से आप दोनों साथ नहीं थे, वह आपके पास वापस आ गया है। अब इस खास पल को प्यार और खुशी से भर दीजिए। वह आपका घर है क्योंकि आप उसकी घर हैं। प्यार को प्यार करो निक और प्रियंका। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, निक और प्रियंका की इस प्यारी सी तस्वीर ने मेरा दिन बना दिया। सभी चीजों के लिए मेरे माता- पिता को बहुत- बहुत धन्यवाद।
‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कीनू रीव्स की ‘द मैट्रिक्स 4’ भी पाइपलाइन में है और मिंडी कलिंग के साथ एक शो भी है। जबकि बॉलीवुड में उनकी वापसी साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘मां आनंद शीला’ की बायोपिक से होगी।