प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी दुनियाभर में काफी पसंद की जाती है। यह
कपल सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार जाहिर करता नजर आता है। बॉलीवुड की देसी गर्ल
प्रियंका से शादी करने के बाद निक जोनस को इंडिया में भी काफी लोग फॉलो करते है।
इस बार निक की जो तस्वीरे सामने आई है उसमें वह पूरी तरह इंडियन लुक में नजर आ
रहे है। इस तस्वीरे को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। यह तस्वीरे
निक और प्रियंका के लॉस ऐंजेलिस वाले घर में रखी पूजा के बाद की हैं।
दरअसल, निक की इस तस्वीर को पंडित मनुज दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें निक और पंडित जी दोनों ही कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, " आज निक जोनस के साथ।"
अपनी इस लेटेस्ट फोटो में निक नीला कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर
टीका लगा हुआ है। पंडित मंजू दत्त पहले भी प्रियंका चोपड़ा के घर पर पूजा कर चुके
हैं। इस तस्वीर को देखकर प्रियंका और निक के फैन्स भी यही अंदाजा लगा रहे हैं कि
यह पूजा उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए रखी गई है।
निक की इस तस्वीर पर फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे है। कई फैंस ने तस्वीर पर हार्ट एंड फायर इमोजीस कमेंट किए। वहीं एक यूजर ने लिखा, प्रियंका कहां हैं?। इससे पहले भी कई मौकों पर निक को कुर्ता पायजामा पहने हुए देखा गया है। फैंस को निका देसी अवतार काफी पसंद आता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका हॉलिवुड की रोमांटिक कॉमिडी फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। बॉलिवुड की बात करें तो वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन
में बन रही फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी जिसमें
उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में दिखने वाली हैं।