आपने ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार देखी होंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सूची में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम जुड़ चुका है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल को खोच निकाला है। प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल अमेरिकन मॉडल मेगन मिलन है। अमेरिकन मॉडल मेगन मिलन प्रियंका चोपड़ा से बहुत ज्यादा मिलती हैं।
मॉडल मेगन मिलन के बारे में हम ऐसा कुछ नहीं बोल रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट किया है और यह कहा है कि मेगन हू-ब-हू प्रियंका जैसी हैं।
you literally look like @priyankachopra ✨? btw you’re looking absolutely gorgeous. pic.twitter.com/0TrYVjPX71
— yasemin ? | padmaavat (@ysmnly) 20 February 2018
मेगन मिलन पेशे से मॉडल हैं और मेगन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया हुआ है।
मेगल सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती ही रहती हैं। मेगन की इन तस्वीरों को उनके फैन्स काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
आपको बता दें कि मेगन मिलन प्रियंका चोपड़ा की पहली हमशक्ल नहीं है बल्कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रियंका की हमशक्ल के रूप में नवप्रीत बंगा को खोजा था।
आजकल प्रियंका चोपड़ा अपनी टीवी सीरिज क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका के इस शो की कई सारी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
प्रियंका की यह तस्वीरें उनके फैन्स को काफी ही पंसद आती हैं। प्रियंका के फैन्स को उनकी बॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है लेकिन प्रियंका के पास अभी बॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं हुई है।
प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म ए किड लाइक जैक में भी नजर आ सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर पहली बार सिंगल मदर की भूमिका को निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म के सेट से शूटिंग की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे