बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से हम सभी को काफी बार हैरान किया है। फिर कोई पार्टी हो या फिर कोई इवेंट,उनका फैशन सेंस हमेशा ही जबरदस्त रहता है। इतना ही नहीं वैसे प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड और सेक्सी लुक न केवल भारत में ही भाता है बल्कि विदेशी फैंस को भी उन्होंने अपना दीवाना बनाया हुआ है।
बॉलीवुड से हॉलीवुल तक अपने जलवें बिखरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बेहद हॉट फोटो शूट करवाया है। ये शूट प्रियंका ने instyle magazine के लिए करवाया है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कहा कि यह शूट instyle magazine के जुलाई 2019 अंक के लिए है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टग्राम पर उनके 41.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहनने को लेकर भी एक पोस्ट में अपनी दिल की बातों को बताया है। प्रियंका का कहना है कि साड़ी का मतलब उनके लिए सिर्फ इसे ड्रेप करना या फैब्रिक नहीं है बल्कि यह खूबसूरती,नारीत्व और ताकत का एक मिलाजुला स्वरूप है।
देसी गर्ल ने बताया कि साड़ी पहनने के बाद वो जो कुछ भी महसूस करती हैं वक एक खूबसूरत एहसासा सार है। प्रियंका ने आगे बताया कि इस मैगजीन के जुलाई कवर के लिए साड़ी में फोटोशूट करवाकर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। बता दें कि इस मैगजीन के लिए प्रियंका ने अपने फिल्मी कैरियर से लेकर बॉलीवुड और हॉलिवुड तक के सफर,अपनी शादी और नई फैमिली जैसे कई सारे मुद्दों पर चर्चा की है।