हॉलीवुड में अपने अभिनय का डंका बजाते ही प्रियंका प्राइस के मामले में भी टॉप पर पहुंच गई हैं। उनकी प्राइस चौंकाने वाली है। हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड में भी वह अच्छा पैसा मांग रही हैं। पता चला है कि उन्हें एक अवॉर्ड शो में 30 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 12 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है। बॉलिवुड में इन दिनों इतने पैसे टॉप ऐक्ट्रेस और कई मशहूर अभिनेताओं को भी एक पूरी फिल्म के लिए नहीं मिलते।
प्रियंका इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए ही अपने भारतीय फैन्स से जुड़ी हुई हैं और पता नहीं कब उनकी बॉलीवुड फिल्मों में वापसी होगी। मगर जिस तरह यह अवॉर्ड शो उन्हें कुछ मिनटों की परफॉर्मेंस के लिए 12 करोड़ रुपए देने के लिए उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका का स्टारडम इन दिनों किन ऊंचाइयों पर है। यह ऐसी डील है जिससे प्रियंका शायद ही इनकार कर पाएं।