बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। ऐसे में मां बनने के बाद एक्ट्रेस अब वापस से काम पर लौट गयी है। वही सोनम को कई बार एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया हैं। जहां सोनम अपने ग्लैमरस लुक्स से अपने फैंस का दिल जित लेती है। इसी के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब सोनम कपूर की एक पिक्चर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देख अब उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा हैं।
हाल ही में सोनम कपूर को उनकी योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया। इसी दौरान उनकी एक फोटो ने इस वक्त सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है। दरअसल, वायरल फोटो में एक शख्स एक्ट्रेस को अपने हाथों से चप्पल पहनाते नजर आ रहा है।
फिर क्या था, जैसे ही नेटिजन्स की नजर इस तस्वीर पर पड़ी, उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फोटो देखने के बाद लोगों ने सोनम कपूर पर सवाल उठाए हैं कि उन्होंने खुद को चप्पल पहनाने के लिए भी एक शख्स रखा हुआ है, इसे 'अमीरों के शौक' कहकर अब लोग एक्ट्रेस को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
वही अब एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट कर सोनम को लगातर ट्रोल कर रहे हैं। जहां कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है की- इतना अमीर होना भी ठीक नहीं है कि अपने जूते-चप्पल भी खुद न पहने जा सकें! तो वही एक यूजर ने लिखा है की - ठाट हैं भाई...चप्पल पहनने के लिए भी कोई रखा है. एक और यूजर ने लिखा खुद चप्पल नहीं पहन सकती तो क्या फायदा योगा करने का..?
इसी के साथ तीसरे ने लिखा, 'इन्हें शर्म आनी चाहिए, किसी दूसरे आदमी को चप्पल पहनाने के लिए रखा हुआ है....इतना रोब दिखाना भी ठीक नहीं है.' इसके अलावा कई यूजर्स एक्ट्रेस के बेटे वायु को लेकर भी तंज कसते नजर आए। फोटो पर कमेंट करते हुए कई यूजर ने लिखा, 'आगे चलकर ये अपने बेटे वायु को क्या सिखाएंगी?'
बता दे की मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने फिलहाल फिल्मों से दुरी बना ली हैं। जहां सोनम को आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था।
हालाँकि अब सोनम जल्द ही परदे पर दिखाई देने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्लाइंड' (Blind) के साथ परदे पर जबरदस्त वापसी करने वाली हैं।