शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने शेयर की अपनी बहन रीना कुंद्रा की शादी की खूबसूरत तस्वीर

Summary :

राज कुंद्रा द्वारा शेयर की गयी तस्वीर जयमाला के ठीक बाद की है और राजकुंद्रा के साथ नवविवाहित जोड़ी रीना कुंद्रा और अंशुल है,शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही है।

इन दिनों शादियों का सीजन चला हुआ है और बॉलीवुड भी शादियों के जश्न में डूबा है। हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की के पति राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा की शादी हुई जिसकी पहली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर आयी है।

राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा की शादी

बीते दिनों अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस शादी की संगीत नाईट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जिसमे शिल्पा के साथ राज कुंद्रा भी लेम्बोर्गिनी गाने पर मस्त डांस करते नजर आ रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा की शादी

राज कुंद्रा ने अपनी प्यारी बहना की शै की तस्वीर शेयर करते हुए बेहद खूबसूरत और प्यार भरा कैप्शन भी दिया , “Congratulations my darling sister @reena.kundra and brother in law @predictably.irrational (Anshul) welcome to the family. May god bless you both with a very happy married life. #newbeginnings #newbonds #family #marriage #love #wearefamily #mumbai #wedding @theshilpashetty thanks for arranging everything so well.”

राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा की शादी

आपको बता दें राज कुंद्रा द्वारा शेयर की गयी तस्वीर जयमाला के ठीक बाद की है और इस तस्वीर में राजकुंद्रा के साथ नवविवाहित जोड़ी रीना कुंद्रा और अंशुल है , साथ में शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही है। रीना कुंद्रा के पति अंशुल भी पेशे से बिजनेसमैन है।

राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा की शादी

इससे पहले राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा ने संगीत सेरेमनी का डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था , ” “Ha ha ha .. #swag huh!!! Singing another tune at the #sangeet nite @rajkundra9 #reenawedsanshul #laughs #sangeetnight #happiness #gratitude #family #dance #love #memories #hubby #lamberghini”. ”

राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा की शादी

इस इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ये कहती नजर आयी की इस तरह की फैमिली शादियां उन्हें राज और अपनी शादी की याद दिलाती है। राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा ने इस अपनी शादी के मौके पर बनारसी पिंक लहंगा पहना था और उन्हें पति अंशुल भी पिंक रंग की ड्रेसस में नजर आ रहे थे।

राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा की शादी

सूत्रों के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने अपनी ननद रीना की शादी के मौके पर उन्हें बेहद खूबसूरत रिंग उपहार में दी है जिसपर रीना कुंद्रा नाम लिखा हुआ है।इस शादी की बाकी तस्वीरें अभी आना बाकी है और उम्मीद यही है की वो तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत होंगी।

शाहिद कपूर के जन्मदिन पर उनके सौतेले पिता ने बेहद भावुक तस्वीर के साथ किया विश !

Desk Team