बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा वैसे तो एक बिजनेसमैन है लेकिन वो अब बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देने के लिए तैयार है। यूं तो राज बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं हैं पर उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं है। आपने राज कुंद्रा की फिटनेस वीडियोज तो देखी ही होंगी, पर अब राज के 6 पैक एब्स भी निकल आए है।
बता दे राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो वक़्त -वक़्त पर अपने फनी वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में राज ने एक और फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें वे एक्टर रणवीर सिंह की कॉपी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला के फेमस गाने ततड़-ततड़ में रणवीर के गाने पर डांस किया है।
दरअसल, राज ने रिफेस ऐप का इस्तेमाल करते हुए रणवीर सिंह की जगह अपने चेहरे को डाला है। डांस स्टेप से लेकर बॉडी फ्लॉन्ट करने तक हर जगह रणवीर नहीं राज कुंद्रा दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग राज को रणवीर के लुक में देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए राज ने लिखा- ‘मेरे ऐब्स इतने अच्छे नजर आ रहे हैं, क्या बोलूं, मिड वीक मस्ती’। इसपर शिल्पा ने भी कमेंट करते हुए लिखा- ये वो एब्स नहीं हैं जो मैंने कहा था’। बता दे कई सेलिब्रिटीज अब तक इस पर कमेंट कर चुके है। ये वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।