सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। एक्टर की तबियत में सुधार आ गया है, जिसके चलते कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया हैं।
भले ही रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रहने की सलाह दी है। अपोलो अस्पताल की ओर से जारी बयान में रविवार शाम को कहा गया, 'स्थिति में सुधार को देखते हुए रजनीकांत को डिस्चार्ज किया जा रहा है। उनका ब्लड प्रेशर अब स्टेबल है और वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।' डॉक्टरों ने अस्पताल से घर पहुंचने के बाद भी एक्टर को कुछ दिनों तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।
बता दे, ब्लड प्रेशर में काफी उतार-चढ़ाव और कमजोरी महसूस करने के चलते उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रजनीकांत की सेहत में सुधार के लिए एक तरफ जहां उनके लाखों फैंस प्रार्थनाएं कर रहे थे तो वही दूसरी तरफ बड़े- बड़े एक्टर्स ने भी उनकी तेजी से रिकवरी के लिए प्रार्थनाएं की थीं। इन दुआओं का ही असर है की अब रजनीकांत की हालत पहले से बेहतर है।