बॉलीवुड फिल्म स्टार राजकुमार राव के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। सुनने में आ रहा है कि आखिरकार ‘स्त्री’ स्टार राजकुमार राव ने शादी के लिए मन बना लिया है। रिपोर्ट्स हैं कि राजकुमार राव अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी गुपचुप शुरू भी हो चुकी है। सुनने में आया है कि फिल्म स्टार राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर में शादी कर रहे हैं।
ये दोनों 10, 11,12 नवंबर के दिन शादी करने वाले हैं। इसके लिए एक्टर और एक्ट्रेस ने निमंत्रण पत्र भी बंटवाने शुरू कर दिए हैं। जिसके लिए कुछ करीबी लोगों को न्यौते भेजे भी भेजे जा चुके हैं। इनकी शादी बेहद सिंपल तरीके से की जाने वाली है। जिसके लिए केवल करीबी और चुनिंदा लोगों को ही बुलाया जाने वाला है।
पत्रलेखा से साल 2018 में उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने कहा था, ‘शादी से पहले राजकुमार राव और उनको अभी बहुत चीजों पर ध्यान देना हैं, इसलिए अभी कम से कम 6-7 सालों तक उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है’। लेकिन अब लगता है कि दोनों ने शादी का मन बना लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 10-11-12 वो तारीखें हैं, जिसमें शादी को लेकर चर्चाए सबसे ज्यादा तेज हैं।
राजकुमार और पत्रलेखा लगभग 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। पत्रलेखा प्यार से एक्टर को राज कहकर पुकारती हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैंने उन्हें पहली बार ऑन-स्क्रीन तब देखा, जब मैंने ‘लव सेक्स और धोखा’ देखी। मैंने सोचा था कि फिल्म में उन्होंने जिस अजीब आदमी की भूमिका निभाई थी, क्या वास्तव में वह वैसे ही हैं? लेकिन उनसे मिलने के बाद मेरी ये सोच पूरी तरह से गलत साबित हो गई।
आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैंस उनकी शादी की खबर सुनकर बेहद खुश हैं सोशल मीडिया पर उन्हें शादी को लेकर बधाई मिल रही हैं। वहीं बात करें राजकुमार की फिल्मों की तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ रिलीज हुई है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं।