इन दिनों बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को रणवीर सिंह से शादी की है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा भी 2 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास से शादी करने जा रही हैं।
इसी बीच बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री शादी करने जा रही है। हम बात कर रहे हैं Rakhi Sawant का जिन्होंने हाल ही में अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राखी की शादी की अचानक से खबर से लोग बहुत हैरान हो गए हैं।
Rakhi Sawant करने जा रही हैं शादी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rakhi Sawant ने अपने इंस्टाग्राम पर इनविटेशन कार्ड शेयर किया है। कार्ड की मानें तो राखी सावंत दीपक कलाल नाम के शख्स से शादी करने जा रही हैं। राखी और दीपिका की शादी 31 दिसंबर को होनी है। दोनों शादी लॉस एंजेलिस में करेंगे। राखी सांवत के बाद दीपक कलाल ने भी अपनी शादी का कार्ड शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/Bqt5jxFheHZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
बता दें कि इंस्टाग्राम के जरिए ही दीपक और राखी करीब आए हैं। दीपिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके राखी सावंत को प्रपोज भी किया था। दीपक ने लाल रंग का कोट पहना था औैर वह राखी को बहुत अच्छे लगे थे। राखी ने दीपक का यह वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया था। तब दीपक ने उनसे पूछा था कि क्या उनका प्रपोजल राखी ने स्वीकार कर लिया है।
https://www.instagram.com/p/BqptLbkhZua/
तनुश्री दत्ता पर लगाए थे गंभीर आरोप
Rakhi Sawant पिछले दिनों मीटू विवाद में भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पैदा हुए इस विवाद में राखी सावंत ने नाना का बचाव किया था और उन्होंने तनुश्री पर भी कई आरोप लगाए थे।
अभिनेत्री राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। राखी सावंत का कहना था कि तनुश्री अंदर से एक लड़का हैं और उन्होंने मेरा कई बार रेप किया है। बता दें कि राखी ने ये आरोप तनुश्री दत्ता द्वारा उन पर किए गए 10 करोड़ रुपए के मानहानि के केस के बाद लगाए थे।
दीपक कलाल कौन हैं
दीपक कलाल सोशल मीडिया के जाने पहचाने शचस हैं। वह रिऐलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का भी हिस्सा हैं। वह बीते साल तब सुर्खियों में आए थे जब उनका फनी वीडियो वायरल हुआ था। दीपक पुणे के रहने वाले हैं। दीपक माता वैष्णो देवी के दर्शन दर्शन के दौरान भी विवाद में फंसे थे।