बॉलीवुड अभिनेत्री और ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ज्यादा समय हेडलाइंस से दूर रहे, ऐसा मुश्किल है। राखी एक बार फिर सुर्ख़ियों में है और उन्होंने जो ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये है, वो काफी वायरल हो रहे है।

राखी सावंत बीते दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही थी। शादी के बाद से अब तक राखी के हस्बैंड की कोई तस्वीर सामने नहीं आयी है। राखी ने अपने फैंस को इतना जरूर बताया है कि उनके पति का नाम रितेश है और वो लंदन बेस्ड बिजनेसमैन है।

शादी की खबर के बॉस से राखी ने सोशल मीडिया पर जितनी भी तस्वीरें और वीडियो शेयर किये उसमे वो मांग में सिन्दूर, और मंगल सूत्र – चूड़ियां पहने दिखाई दी है। राखी का कहना ये भी है कि उनके पति कैमरे के सामने आने से शर्माते है और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते है।

राखी ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किये है उन्हें देखकर अब फैंस अंदाजा लगा रहे है कि राखी सावंत अब या तो अपनी शादी से ऊब गयी है या फिर उनकी शादी खतरे में है। अपने पिछले वीडियोस में राखी अपने कथित पति रितेश की जमकर तारीफ करते नजर आयी थी पर अब उनके सुर बदले हुए से है।
राखी ने हाल ही में जो वीडियो पोस्ट करती किये है उसमे वो बता रही है की एक अर्श पति कैसा होता है और उनके पास ऐसा पति क्यों नहीं है। साथ ही वीडियो में, वह अपने फैंस को शादी नहीं करने की सलाह भी दे रही है। अब राखी सावंत का ये नया ड्रामा क्या है इसके बारे में तो वही जानती है पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए है।
बहुत से सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस बात पर भी शक जताया है कि राखी ने शादी भी की है या नहीं। अगर राखी ने शादी की है वो कम से कम उन्हें एक तस्वीर तो शेयर करनी चाहिए जिससे फैंस को उनके पति के बारे में पता लग सके।


Download Android App
Download iOS App



