बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो दिल है दीवाना रिलीज कर दिया गया है। स्टार्स का यह नया गाना यूट्यूब पर जमकर छाया हुआ है। रकुलप्रीत सिंह और अर्जुन के इस गाने में स्टाइलिश अंदाज फैंस को अपनी और अकर्षित कर रहा है। बता दें इस गाने के जरिए अर्जुन और रकुल पहली बार साथ में काम करते हुए नजर आए हैं।
क्या हैं इस गाने में खास?
अर्जुन और रकुल प्रीत के गाने दिल है दीवाना में एक लव स्टोरी को दिखलाया गया है,जो काफी मस्ती से भरपूर है। यह फी गाना द गुड,द बैड एंड द प्रेटी की कहानी है। खास बात इस सॉन्ग की वीडियो को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए है कि वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बॉलीवुड के इस स्टार के नए म्यूजिक वीडियो को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने में अनिल कपूर के आइकॉनिक धुन धिना धिन धा का भी इस्तेमाल किया गया है।
अर्जुन और रकुल प्रीत दोनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं। दोनों स्टार ने अपने इस नए सॉन्ग रिलीज होने से पहली भी इसका टीजर और वीडियो अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर कर चुके हैं।
बता दें, इस गाने में अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री को इनके चाहने वालों ने बहुत पसंद किया है साथ ही दोनों का लुक और डांस फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस अब इस गाने पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
इस गाने को दर्शन रावल और जारा खान ने गाया है। तनिष्क बागची ने संगीत दिया है। जबकि गाने का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। इस गाने के बोल शब्बीर अहमद द्वारा लिखे गए हैं और इसका संगीत वीडियो का निर्माण भूषण कुमार ने किया है।
यहां देखिये ‘दिल है दीवाना’ गाने का वीडियो….