फिल्म संजू के बाद अब भारत के पहले अन्तरिक्ष यात्री बनेंगे अभिनेता रणबीर कपूर

Summary :

इन दिनों ये खबर है की बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

इन बॉलीवुड में एक के बाद एक बायोपिक फ़िल्में बनाने की होड़ मची हुई है और काफी समय से राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म बनने की खबरें भी आ रहे है। बताया जा रहा है इस महत्वकांशी प्रोजेक्ट के लिए लीड किरदार को लेकर मामला अटका हुआ है पर अब शायद ये समस्या दूर हो गयी है।

रणबीर कपूर

इन दिनों ये खबर है की बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। फिल्म के मेकर्स द्वारा इस बात की कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की गयी है पर बताया जा रहा है की रणबीर ने इस स्क्रिप्ट के लिए हाँ कर दी है।

रणबीर कपूर

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा के जीवन पर बन रही बायोपिक अपने अनाउंसमेंट के बाद से लगातार सुर्खियों में है। सबसे पहले फिल्म में लीड रोल के लिए आमिर खान का नाम आया था, हालांकि बाद में आमिर ने बताया कि उनकी जगह शाहरुख इस फिल्म को करेंगे।

रणबीर कपूर

हालांकि इसके बाद खबर आ गई कि शाहरुख डॉन सीरीज की तीसरी इंस्टॉलमेंट में काम शुरू करने वाले हैं और उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। फिल्म के लीड को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी।

रणबीर कपूर

इसी बीच विकी कौशल और कार्तिक आर्यन का नाम भी खबरों में आया। अब रणबीर कपूर का नाम फिल्म के लीड के तौर पर सामने आ रहा है और मेकर्स उनको लेकर फाइनल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स या शाहरुख की तरफ से उनके फिल्म छोड़ने को लेकर कोई ऑफिशल कॉमेंट नहीं आया है।

रणबीर कपूर

इससे पहले रणबीर कपूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक संजू में काम कर चुके है। संजू में उनके दमदार अभिनय ने फैंस को प्रशंसा करने पर मजबूर कर दिया था और ये फिल्म उनके करियर में एक माइलस्टोन स्थापित करके गयी है।

रणबीर कपूर

फिलहाल रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग बिजी है जिसमे उनके साथ लीड रोल में आलिया भट्ट नजर आएँगी। ये फिल्म 25 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने जा रही है।

जाह्नवी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर पायलट के किरदार में उड़ाएंगी ‘चीता हेलीकाप्टर’

Desk Team