इन दिनों कपूर खानदान में खुशियों को माहौल छाया हुआ है। क्योंकि अरमान जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से ब्याह रचा लिया है। ऐसे में इन दोनों कपल की शादी के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड जगत से लेकर बिजनेस इंडस्ट्री की हस्तियों ने पार्टी में शामिल हुए।
वहीं बात अगर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की करी जाए तो इस क्यूट कपल ने अपने रोमांस की वजह से खूब चर्चा का विषय बने रहे। अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की रिसेप्शन पार्टी में ये कपल बेहद खास अंदाज में नजर आया।
अब रणबीर और अलिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। पार्टी में आलिया भट्ट रणबीर कपूर की फैमिली के साथ नजर आई। नीतू कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही काफी जबरदस्त लुक में नजर आए।
यहां देखें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ग्लैमरस तस्वीरें…
पिंक और ग्रीन रंग के लहंगे में तैयार आलिया भट्ट कयामत ढा रही हैं। अभिनेत्री के मेकअप की बात करें तो गालों पर पिंक ब्लश और पिंक लिपस्टिक के साथ आलिया ने माथे पर बिंदी लगाई हुई थी। वैसे क्यूट स्माइल देते हुए आलिया बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं रणबीर के लुक की बात की जाए तो उन्होंने नीले रंग का बंद गला कुर्ता पहना हुआ था।
बता दें कि रणबीर और आलिया पिछले हफ्ते ऋषि कपूर के साथ दिल्ली आए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करावाया गया था। फिलहाल ऋषि कपूर की तबीयत में थोड़ा सुधार है। जिसके बाद आलिया और रणबीर मुंबई वापस आ गए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर-आलिया जल्द ही एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं,जिसकी शूटिंग खत्म हो गई है और रिलीज डेट भी तय कर दी गई है। इस फिल्म के अलावा आलिया सड़क 2 में भी दिखाई देंगी।
बता दें कि आलिया और रणबीर के अफेयर और शादी की चर्चे खूब जोरोशोरों पर हैं। ऐसे में इस कपल का एक साथ फंक्शन में शामिल होने की बात लोगों को जरा हजम नहीं हुई और लोग अनुमान लगा रहे हैं कि रणबीर-आलिया इस साल सात फेरे ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की तबीयत अक्सर खराब होने की वजह से रणबीर और आलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।