बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह को लेकर मीडिया में खबरें आ रही हैं कि वह बहुत जल्द गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शादी करने वाले हैं। रणबीर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर अब खबरें सामने आईं हैं कि आलिया के पिता महेश भट्ट से रणबीर कपूर ने उनका हाथ मांगा है।
सूत्रों के अनुसार, आलिया के साथ अपने रिश्ते को रणबीर कपूर ने आगे बढ़ाने पर विचार किया है। इसी मामले में फिल्म मेकर महेश भट्ट से रणबीर ने मुलाकात की और आलिया का हाथ शादी के लिए मांगा।
खबरों के अनुसारा, जब रणबीर कपूर आलिया के पिता महेश भट्ट से उनका हाथ मांग रहे थे तो उस समय वह थोड़े इमोशनल हो गए थे। इस दौरान रणबीर की आंखों में आंसू आ गए थे। रणबीर कूपर का महेश भट्ट से आलिया के हाथ मांगने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि अगले साल 2020 तक दोनों शादी कर लेंगे।
आलिया और रणबीर की शादी की खबरें पहली बार सुर्खियों में नहीं आईं हैं। इससे पहले भी मीडिया में कई बार ऐसी खबरें आती रही हैं कि साल 2020 तक आलिया और रणबीर शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आलिया और रणबीर की शादी की बात महेश भट्ट ने भी कही है। दोनों परिवारों की सहमति से ही आलिया और रणबीर की शादी में सबकुछ होगा।
खबरों के मुताबिक एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए महेश भट्ट ने कहा था, रणबीर और आलिया दोनों जाहिर तौर पर एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझे में कोई भी दिक्कत नहीं आनी चाहिए कि मुझे रणबीर कपूर कितने ज्यादा पसंद हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।
उन्हें अब अपने रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें ही सोचना है और नतीजा भी उन्हें ही निकालाना है। इस बारे में किसी भी तरह के अंदाजे लगाने वाला मैं नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा वे किस तरह से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। ये सब उनकी मर्जी से ही होगा।
दोनों के काम की बात करें तो इस समय अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया व्यस्त हैं। इस फिल्म में दोनों के साथ दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।