बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अब तक अपने और आलिया के रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए है। इन दोनों की शादी को लेकर अक्सर खबरे आती ही रहती है। लेकिन अब रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर को लेकर मीडिया से खुलकर बात की है।
दरअसल, ऋषि कपूर का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था। जिसके बाद अब एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने पिता को खोने के गम के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि पिता ऋषि कपूर का उन पर गहरा प्रभाव था।
रणबीर कपूर अपने पिता की बीमारी के समय उनके साथ मजबूती से खड़े रहे थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 2 साल उनके लिए बहुत ही मुश्किल रहे हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर के बारे में खुलकर बात की। रणबीर कपूर ने कहा है कि पिता ऋषि कपूर उन्हें बहुत प्रेरित किया करते थे। रणबीर कपूर ने कहा,’ मुझे लगता है मैं आज जो भी हूं, उसके पीछे मेरे पिता का बहुत बड़ा योगदान है। उनके सिखाए गए मूल्य आज भी मेरे साथ है। वो बहुत ही जुनूनी व्यक्ति थे।’
आपको बता दे, रणबीर कपूर ने पिता के साथ बिताए हुए वक्त को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘पिछले 2 सालो में मैंने उनके साथ बहुत समय बिताया है। उनके साथ होटल से अस्पताल जाना, उनकी कीमोथेरेपी करवाना और फिर उनके साथ चुपचाप वापस आना। ये इतनी तेजी से हुआ कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं इसे शब्दों में कैसे व्यक्त करूं लेकिन इसका मेरी लाइफ पर अब भी असर है।’
रणबीर कपूर ने आगे कहा, ‘ये मेरे लिए बहुत ही मुश्किल साल रहा। मैंने मेरे पिता को खो दिया और मैं अभी भी इस बात से परेशान हूं और जूझ रहा हूं।’