साल 2022 में बॉलीवुड एक्टर
रणबीर कपूर किसी न किसी
वजह से लाइमलाइट में बने ही रहे। फिर चाहे वो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हो फिर
प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हो। रणबीर कपूर की मंच अवेटेड फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ रिलीज हुई और अब
उनकी एक और फिल्म की चर्चा तेज है, जिससे एक्टर का पहला लुक भी अब लोगों के सामने
आ गया है।
न्यू ईयर पर रणबीर
कपूर ने जो वादा अपने फैंस से किया था, उस वादे को निभाया है। दरअसल, रणबीर कपूर ने
फैंस से वादा किया था कि वो नए साल के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल‘ का फर्स्ट लुक लोगों के साथ शेयर करेंगे और अपने वादे को पूरा
करते हुए फिल्म से एक्टर का पहला लुक भी शेयर कर दिया गया है। इस लुक को देखने के
बाद अब फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।
RANBIR KAPOOR: ‘ANIMAL’ FIRST LOOK IS HERE… #RanbirKapoor in #Animal, directed by #SandeepReddyVanga [#ArjunReddy, #KabirSingh]… 11 Aug 2023 release [#IndependenceDay weekend]… In #Hindi, #Telugu, #Tamil, #Malayalam and #Kannada. pic.twitter.com/iTlMsU2O7v
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 31, 2022
रणबीर कपूर और रश्मिका
मंदाना स्टारर ‘एनिमल‘ को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म
के सेट से कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं और अब फिल्म ‘एनिमल‘ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी हो गया है। रणबीर
कपूर का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में रणबीर
का एकदम किलर अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म ‘एनिमल’ से रणबीर कपूर
के पहले लुक का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे और फैंस का ये इंतजार अब खत्म
हो गया है। रणबीर कपूर ने अपने फैंस को नए साल पर एक शानदार तोहफा दिया है।
हालाकिं अभी तक फिल्म से रश्मिका मंदाना का लुक सामने नहीं आया है। रणबीर के बाद
अब हर किसी की नजरें रश्मिका मंदाना के लुक पर टिकी हुई है।
बता दें कि ऱणबीर
कपूर और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी है।
ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने
वाली है।