इस समय की सबसे कामयाब बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात की जाये तो सबसे आगे आलिया भट्ट का नाम आएगा क्योंकि ना सिर्फ आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई कर रही हैं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी कामयाबी का परचम खूब लहरा रहा है।
आज आलिया भट्ट का जन्मदिन है और वो आज 26 साल की हो गई हैं। गुरूवार देर रात आलिया के घर पर उनके जन्मदिन का जश्न मनाया गया जिसमे उनके बेस्ट फ्रेंड्स के साथ फॅमिली भी मौजूद रही।
इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी मौजूद थे और अब इस बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। इस तस्वीरों में आलिया भट्ट केक काटती नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट का देर रात जन्मदिन मनाने का कोई प्लान नहीं था पर उनके बॉयफ्रेंड रणबीर अचानक उनके घर पहुंचे और उन्हें बर्थडे सरप्राइज दिया। जब रणबीर आलिया के घर जा रहे थे तब उन्हें मीडिया कर्मियों द्वारा स्पॉट किया गया था।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों बॉलीवुड के हॉट फेवरेट कपल्स में से एक है और आये दिन दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते के लिए सहमति दे चुके है और माना जा रहा है की ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई थी और जल्दी ही दोनों इतने करीब आ गए है कि अब मामला शादी तक जा पहुंचा है। हाल ही में आलिया भट्ट रणबीर के पिता ऋषि कपूर की सेहत का हाल जानने अमेरिका भी गयी थी।
आलिया भट्ट से बीते दिनों इंटरव्यू में सवाल किया गया था की वो कब तक शादी कर रही है तो उन्होंने जवाब दिया था , ” उनका अभी शादी का कोई विचार नहीं है और वो सिर्फ करियर पर ध्यान देना चाहती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की फिल्म ‘कलंक’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ नजर आयेंगी।


Download Android App
Download iOS App








