बॉलीवुड के सवारियां कहे जाने वाले रणबीर कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल रणबीर कपूर हाल ही में पापा बने हैं। ऐसे में एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर खूब चर्चा में बने हैं। लेकिन अब अचानक रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल होने लगे हैं। दरअसल हर स्टार के लाखों चाहने वाले होते हैं। ऐसे में रणबीर कपूर के भी लाखों के तादाद में फैंस हैं।
ऐसे में अब ये बात तो लाज्मी है की जब भी कोई फैन अपने स्टार से मिलता है तो वो अपने पसंदीदा स्टार के साथ एक सेल्फी तो जरूर ही लेना चाहेगा। ऐसा ही कुछ सुपरस्टार रणबीर कपूर क साथ भी हुआ। लेकिन इस दौरान रणबीर ने फैंस के साथ जो रवैया अपनया है। उसे देख इंटरनेट पर अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं।
दरअसल रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देख कर हर कोई शॉक्ड है। इस वीडियो में रणबीर के साथ एक फैन सेल्फी ले रहा था, लेकिन बार-बार कोशिश करने के बाद भी जब वह फोटो नहीं खीच पाता फिर अचानक से रणबीर को गुस्सा आता है और एक्टर उसका फोन लेकर फेंक देते हैं। और वो लड़का देखता रह जाता है।
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’यही है असली चेहरा’, तो दूसरे ने लिखा, ‘फेक वीडियो’। तो वही कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘चिढ़ गया है।’ एक ने लिखा है, ‘रणबीर उसे बढ़िया फोन दिलाना चाहते हैं।’ एक ने तो ये तक लिखा दिया की, ‘और बनो फैन इनके।’ तो वही एक ने इसे फेक वीडियो बताया है।ऐसे ही कई यूजर्स का कहना है की ये वीडियो किसी ऐड का हिस्सा है।
बता दे की हाल ही में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर रिलीज किया गया हैं। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें ये फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म के जरिए पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर रोमांस करते नजर आएंगे।
रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर लंबे समय के बाद रोमांस-कॉमेडी फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को रिलीज होगी।