लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

नीतू कपूर के ‘कैंसर पोस्ट’ के बाद रणधीर कपूर ने दिया ऋषि कपूर की सेहत पर बयान

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क में है और इलाज करवा रहे है। कुछ समय पहले ही ऋषि कपूर अपने बेटे और पत्नी के साथ अमेरिका रवाना हुए थे।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क में है और अपना इलाज करवा रहे है। कुछ समय पहले ही ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर के साथ अमेरिका रवाना हुए थे।

ऋषि कपूर

45 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहने वाले इस अभिनेता ने अमेरिका जाने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा था की वो कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेकर कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे है।

ऋषि कपूर

साथ ही अभिनेता ऋषि कपूर ने ये भी लिखा था कि उन्होंने अपने फैन्स से कहा था की घबराने की कोई बात नहीं है और फैन्स के प्यार और सम्मान की उन्हें बहुत कद्र है। वो जल्द ही वापस लौटेंगे।

ऋषि कपूर

इस ट्वीट के बाद से ही उनके साथियों और फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गयी थी की आखिर अभिनेता ऋषि कपूर की तबियत को अचानक क्या हुआ और वो ठेके भी है या नहीं। इसी दौरान खबरें भी भी आयी की शायद ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित है।

ऋषि कपूर

बीते दिनों ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर अपलोड की जिसमे नीतू कपूर के साथ ऋषि कपूर , रणबीर कपूर , रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट दिखाई दे रहे है। साथ ही इस तस्वीर में रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा पति भारत साहनी भी है।

ऋषि कपूर

ये तस्वीर नए साल के मौके की है जब पूरी ऋषि कपूर फॅमिली एक साथ नया साल एन्जॉय करती दिखाई दे रही है। साथ ही नीतू कपूर साथ कैप्शन भी डाला , ” हैप्पी नई ईयर 2019 , नए साल की शुभकामनाएं , कम प्रदुषण और ट्रैफिक !! उम्मीद है कि भविष्य में कैंसर सिर्फ राशि का चिन्ह ही होगा।

ऋषि कपूर

इस पोस्ट के बाद इतना तो साफ़ हो गया कि ऋषि कपूर कैंसर का ही इलाज करवा रहे है। जब ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर से इस बारे में पुछा गया तो उन्होंने बताया ” उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है पर नीतू कपूर द्वारा शेयर की गयी तस्वीर से इतना साफ़ है की ऋषि की हालत में सुधार है और वो परिवार के साथ अच्छा समय बिता रहे है।

ऋषि कपूर

रणधीर कपूर ने आगे कहा की उम्मीद है वो जल्दी पूरी तरह ठीक होकर भारत लौटेंगे और अपने फैंस और साथियों से बात करेंगे। आपको बता दें आखिरी बार ऋषि कपूर साल 2018 में फिल्म मुल्क में नजर आये थे और इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू , प्रतीक बब्बर , आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में थे।

कादर खान के बेटे सरफराज ने गोविंदा को लगायी लताड़ ,कहा एक कॉल नहीं किया और ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।