बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी और फिल्म इंडस्ट्री में फैली नेपोटिज्म पर निशाना साधने को लेकर सुर्खियां बटोरती है। आलिया भट्ट, करण जौहर, ऋतिक रोशन के बाद अब रंगोली के निशाने पर रणवीर सिंह है।
हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमे तीनों जन्मदिन की पार्टी में दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर में अभिनेता अनिल कपूर भी दिखाई दे रहे है।

तस्वीर को शेयर करते हुए रंगोली ने रणवीर पर निशाना साधा है। रंगोली का कहना है रणवीर खुद को इंडस्ट्री का बाहरी व्यक्ति बोलते है पर ऐसा नहीं है। वो एक आउटसाइडर का कार्ड खेलते है , जबकि सच्चाई कुछ और है।

रांगोली ने तस्वीर शेयर करने के साथ अपने ट्वीट में लिखा , ‘जिन लोगों के अमीर माता-पिता के पास कनेक्शन और अवसरों तक पहुंच होती है, वे बाहरी लोगों नहीं होते हैं। छोटे गांवों से आने वाले लोग जो अंग्रेजी नहीं बोल सकते हैं और जो छोटे स्कूलों में पढ़ते हैं, जिनके पास फैंसी कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, वो लोग इंडस्ट्री में बाहरी है। इन लोगों के साथ इंडस्ट्री में बेहद खराब व्यवहार होता है .

रंगोली ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘ भले ही उनके पास बहुत बड़ी प्रतिभा और क्षमता है, इन तीन कारणों की वजह से उन्हें वो सम्मान और प्राथमिकता – अवसर नहीं मिलते जिनके वो हकदार है। हमे इन जैसे प्रतिभाशाली लोगों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

कुछ ट्विटर यूजर ने रंगोली के ट्वीट का समर्थन करते हुए कहा कि रणवीर वास्तव में बॉलीवुड में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है और वह वास्तव में सोनम कपूर के चचेरे भाई हैं। दरअसल सोनम की नानी और रणवीर के नाना भाई बहन है। इस रिश्ते से दोनों एक दूसरे के कजिन लगते है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App




