नागरिकता विधेयक संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में विवाद छिड़ा हुआ है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस बिल को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। अब इस मुद्दे बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर महेश भट्ट ने ट्विटर पर अपनी राय रखी है और उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
महेश भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, “यदि आपने अंदर प्यार नहीं है - तो आप जो चाहेंगे, वह करेंगे। दुनिया के सभी देवी देवताओं को मानों , सामाजिक भलाई की गतिविधियों को करो, गरीबों को सुधारने की कोशिश करो, राजनीति में प्रवेश करो, किताबें लिखो, कविताएं- पर फिर भी तुम एक मृत इंसान हो। प्यार के बिना, आपकी समस्याएं बढ़ेंगी, अंतहीन रूप से गुणा करेंगी। - जे. कृष्णमूर्ति
महेश भट्ट का ये ट्वीट कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका जवाब दिया। अपने विस्फोटक बयानों के लिए मशहूर रंगोली ने महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट की विवादित तस्वीर को भी शेयर किया।
kitna dard ho raha hai ki ghuspaitheon ko desh mein aane se roka ja raha hai, it doenst say anything about Indians, it’s only for illegal immigrants!! pic.twitter.com/7cxcW9TPod
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 16, 2019
नागरिकता विधेयक संशोधन बिल को लेकर रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट को टारगेट करते हुए अपने ट्ववीट में लिखा, 'कितना दर्द हो रहा है कि घुसपैठियों को देश में आने से रोका जा रहा है। इसमें भारतीय लोगों के लिए कुछ कहा ही नहीं गया है, ये सिर्फ अवैध प्रवासियों के लिए है।
Bhatt saab kitabein padh lene se hum sirf badi batein seekh sakte hain, bade ban nahin sakte, jawan ladki ko jaangh pe bithakar aise kiss karke photo khichwate ho, insaan apne karmon se bada banta hai, kya kiya hai aapne desh keliye? Yeh sab farzi libralpan ab nahin chalega..?? pic.twitter.com/DVfiMbdQgK
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 16, 2019
इस ट्वीट के बाद रंगोली ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा , ' भट्ट साहब किताबें पढ़ लेने से हम सिर्फ बड़ी बातें सीख सकते है, बड़े बन नहीं सकते , जवान लड़की को जांघ पर बैठकर किश करके फोटो खिंचवाते हो , इंसान अपने कर्मों से बड़ा बनता है। क्या किया है आपने इस देश के लिए ? ये सब फर्जी लिबरलपन अब नहीं चलेगा। इस ट्वीट के साथ उन्होंने महेश भट्ट और पूजा भट्ट की तस्वीर भी शेयर की है।
Doston pehle bhi iss desh ko kai baar videshiyon ke saath milkar hamare apno ne hi bech khaya tha, ab bhi jinko ghuspaithon ki rok se dard ho raha hai, wahi hamare dushman hain, humein Bharat Mata ki raksha karni hai, Jai Hind ?
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 16, 2019
रंगोली का गुस्सा यहीं नहीं रुका और उन्होंने एक और ट्वीट किया , 'दोस्तों पहले भी इस देश को कई बार विदेशियों के साथ मिलकर हमारे अपनों ने ही बेच खाया था , अब भी जिनको घुसपैठियों की रोक से दर्द हो रहा है, वही हमारे दुश्मन है, हमे भारत माता की रक्षा करनी है , जय हिन्द। हालांकि महेश भट्ट ने अब तक इस ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।