स्टेशन से उठकर रातों रात सोशल मीडिया पर स्टार बनने वाली रानू मंडल का सफर बेहद चमत्कारी रहा है पर बीते कुछ दिनों से उन्हें लगातार ट्रॉल्लिंग का शिकार होना पड़ रहा है। कभी मेकअप तो कभी खराब अंग्रेजी के चलते रानू ट्रोलर्स के निशाने पर है। अब इस ट्रॉल्लिंग पर रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रानू मंडल की बेटी एलिज़ाबेथ का कहना है , ‘जिस तरह से मां को ट्रोल किया जा रहा है उससे मैं बेहद दुखी हूं। मेरी मां में एटीट्यूड है और पहले से है, इस वजह से उनके जीवन में कई बार समस्याएं आयी है। लोगों को उनके जीवन के संघर्षों के बारे में समझना चाहिए। अब वो कामयाबी पा रही है तो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है।

एलिज़ाबेथ ने ये भी कहा कि हर कोई उन्हें ट्रोल नहीं कर रहा है और कुछ ही लोग है जो उन्हें लगातार निशाना बना रहे है। जो उन्हें चाहते है वो हमेशा उनका गाना पसंद करेंगे। ट्रोल करने वाले लोग भी एक दिन हारकर शांत हो जायेंगे।

बता दें बीते दिनों रानू मंडल कानपूर में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुई थी और रैंप वाक के दौरान उन्होंने जो मेकअप किया हुआ था , उसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया। कुछ लोगों ने रानू का समर्थन भी किया पर रानू की मेकअप वाली तस्वीरें को मीम्स खूब वायरल हुए थे।
कि कानपुर में आयोजित एक इवेंट में रैंप वॉक के दौरान रानू का मेकअप किया गया था जिससे उनका चेहरा बिगड़ गया था। बस फिर क्या सोशल मीडिया पर यूजर्स उनका मजाक बनाने लगे। हालांकि कुछ लोग उनके बचाव में भी उतरे और ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई।

रानू के अलावा उनकी मेकअप आर्टिस्ट को भी खूब ट्रोल किया गया था। बाद में मेकअप आर्टिस्ट ने बचाव करते हुए रानू के असली मेकअप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें फेक है।


Download Android App
Download iOS App




