फैन के साथ की बदतमीजी करने पर रानू मंडल हुई ट्र्रोल, यूजर्स बोले – स्टार बनते ही बदल गए तेवर

Summary :

सोशल मीडिया की सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल अब एक सेलिब्रिटी बन चुकी है और हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म के लिए गानों की प्लेबैक सिंगिंग का मौका देकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी ब्रेक दे दिया है।

सोशल मीडिया की सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल अब एक सेलिब्रिटी बन चुकी है और हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म के लिए गानों की प्लेबैक सिंगिंग का मौका देकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी ब्रेक दे दिया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। 
 
बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर उनका कोई वीडियो नहीं आया है और हाल ही में खबर आयी थी कि रानू अपने ऊपर बन रही बायोपिक के सिलसिले में अपने पश्चिम बंगाल के गांव गयी हुई है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जो काफी वायरल हो रहा है। 
हैरानी की बात ये है कि ऐस वीडियो में रानू सिंगिंग करती नजर नहीं आ रही बल्कि एक महिला फैन से बदतमीजी करने के लिए उन्हें इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर रानू के इस तरह के बर्ताव से नाराज हो रहे है। 
दरअसल एक महिला फैंस ने रानू मंडल से मिलने के बाद एक सेल्फी लेने के दौरान उनके कंधे पर हाथ रख दिया।  इस वजह से रानू मंडल नाराज हो गयी और फैन को डांटे लगी। ये पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया। रानू वीडियो में महिला से डांटते हुई कह रही है , ये क्या होता है? सेल्फी के लिए कहने का ये क्या तरीका है?

ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जबरदस्त वायरल हो गया और लोग उन्हें खूब ट्रोल करने लगे। कई लोगों ने कहा कि रानू का इस तरह से फैन के साथ बदतमीजी करना उन्हें पसंद नहीं आया। एक यूजर ने सारकास्टिकली लिखा मुझे मत छूना मैं स्टार हूं। 

कई यूजर्स का कहना है अभी रानू को स्टार बने ज्यादा समय भी नहीं हुआ है कि उनपर स्टारडम हावी होने लगा है। रानू को अभी अपने बर्ताव को सही रखने की जरुरत है। कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि रानू अपनी लोकप्रियता को संभाल नहीं पा रही है। 

आपको बताते चलें रानू मंडल का सब्से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमे वो रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाते हुए दिखाई दी थी। इस वीडियो ने उन्हें रातोंरात स्टारर बना दिया और आज वो बॉलीवुड सिंगर बन चुकी है। 

Ujjwal Jain