रानू मोंडल एक ऐसा नाम है जिसे सोशल मीडिया ने रातोंरान ऐसी शोहरत दिलाई कि उन्होंने बेहद कम समय में स्टेशन पर भीख मांगने से लेकर स्टार बनने तक का सफर तय कर लिया। अपनी जादुई आवाज की बदौलत रानू ने जो प्रसिद्धि हासिल की है उसे दुनिया आज सलाम कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से रानू चर्चा में आयी और अब तो उन्हें बॉलीवुड से एक के बाद एक ऑफर आ रहे है। आज हम आपको रानू मोंडल की बीती जिंदगी की हर वो सच्चाई बता रहे है जिसे जानकर हर कोई भावुक हो गया है।
दूसरी लता की नाम से मशहूर रानू मोंडल का बॉलीवुड से नाता काफी पुराना है और एक समय था जब वो मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता फ़िरोज़ खान के घर में काम किया करती थी। फ़िरोज़ खान के घर पर रानू खाना बनाने से लेकर झाड़ू-पोछा तक करती थीं। साथ ही फ़िरोज़ खान के बेटे फरदीन खान और संजय खान का ख़याल भी रखा करती थी।

5 नवंबर 1960 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कृष्णानगर के पास कार्तिकपारा गांव में जन्मी रानू का परिवार बेहद गरीब था और उनके पिता फेरी वाले का काम करते थे। बेहद कम उम्र में रानू के माता पिता चल बेस और महज 13 साल की उम्र में उनकी शादी बाबुल मंडल कर दी गयी। कुछ समय बाद रानू के पति का देहांत हो गया और वो अपनी बेटी के साथ दुनिया में अकेली हो गयी।

रानू 20 साल की उम्र से ही क्लबों में गाना जाती थी पर उनके पति को ये पसंद नहीं था। पहले पति की मौत के बाद रानू मुंबई आ गयी। यहाँ उन्होंने फ़िरोज़ खान के घर काम करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक़ रानू की दो शादियां हुई है। पहले पति की मौत के बाद रानू ने बबलू मंडल से शादी कर ली।
साल 2003 में रानू के दूसरे पति की भी मौत हो गयी, जिसके बाद रानू बुरी तरह टूट गयी और मानसिक रूप से परेशान हो गयी। साल 2003 में रानू वापस बंगाल आ गयी और नादिया जिले व आसपास की जगहों पर गाना गाकर भीख मांगने लगी। अपनी मां के इस तरह भीख मांगने की वजह से रानू की बेटी भी उन्हें छोड़कर चली गयी।

रानू मोंडल की एक बेटी के साथ एक बेटा भी है जो राणाघाट में अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ रहते है। अपनी माँ की शोहरत के बारे में पता लगने पर रानू की बेटी करीब 10 साल बाद उनसे मिलने आयी। रानू की मानसिक स्थिति मजबूत नहीं है और वो मुश्किल से अपने रिश्तेदारों को पहचान पाती है। उन्हें अपने पति का चेहरा भी याद नहीं है।

रानू की बेटी स्वाति जब उनसे मिलने आयी तो खुशी के मारे उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अब रानू की जिंदगी कामयाबी की राह पर चल पड़ी है तो उनके रिश्तेदार भी उनसे मिलने आ रहे है। हाल ही में हिमेश रेशमिया ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए रानू से गाना भी रिकॉर्ड कराया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें रानू मोंडल के पास बॉलीवुड से कई अन्य ऑफर भी आये है पर अब इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। रानू को एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और वह पैनिक अटैक से पीड़ित हैं। उनके फैंस को उम्मीद है जिस तरह रानू का समय बदला है उनकी आने वाली जिंदगी भी और बेहतर हो जाए।



Download Android App
Download iOS App



