बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। दीपिका और रणवीर की फैन फॉलोइंग का कोई हिसाब नहीं है, दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। जहां बॉलीवुड स्टार्स न्यू ईयर सेलिब्रेशन मनाकर वापस लौट आए हैं, वहीं बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर और दीपिका अब छुट्टियां मनाने निकले हैं।
हाल ही में रणवीर सिहं और दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां इस स्टार कपल ने काफी ग्रैंड एंट्री मारी। एक पैपराजी अकाउंट से रणवीर और दीपिका का एक स्पॉटेड वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे लेकर दोनो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। वैसे तो रणवीर अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं मगर इस बार उनकी वाइफ भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल की कार आकर एयरपोर्ट पर रुकती है। जिसके बाद रणवीर व्हाइट स्वेट शर्ट और स्नीकर्स के साथ ब्लैक ओवरकोट कैरी किए उतरते हैं। फिर आगे आकर दीपिका की तरफ का दरवाजा खोलते हैं, दीपिका का लुक देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों ने ट्वीनिंग करने की कोशिश की है।
इस दौरान दीपिका ने मिडी ड्रेस के साथ ब्लैक ओवरकोट और व्हाइट स्नीकर्स स्टाइल कर रखा है। दोनों का लुक काफी कैजुअल और बेहद स्टाइलिश दिख रहा है। इस दौरान दोनों ने पैपराजी के सामने काफी पोज दिए। मगर उनका ये अदांज नेटिजन्स को वे कुछ खास पसंद नहीं आए। एक यूजर ने इसे ‘शो ऑफ’ बताया। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘इन दोनों को ओवरएक्टिंग के अलावा कुछ नहीं आता।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म सर्कस में नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। वहीं जल्द ही रणवीर फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई देंगी। दोनों इससे पहले फिल्म गली बॉय में साथ नजर आए थे।