रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ’83’ का टीजर शुक्रवार को आउट कर दिया गया है। इस टीजर में रणवीर सिंह की हल्की सी ही सही लेकिन धांसू झलक दिखाई गई है। इस फिल्म का ट्रेलर अभी 30 नवंबर को आ बाकी है। जबकि कबीर सिंह के डायरेक्शन में बनी कपिल देव की ये बायोपिक अगले महीने 24 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
वैसे इस बात में कोई शक नहीं इस फिल्म का टीजर ही धड़कनें बढ़ा देने वाला है। जो फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है और रणवीर में कपिल देव की झलक दिख रही है। गौरतलब है फिल्म की कहानी 1983 में टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। महान क्रिकेकट और कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
लॉर्ड्स का मैदान आया नजर
मालूम हो कबीर खान की फिल्म 83 का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 59 सेकेंड के इस टीजर में ’83’ वर्ल्डकप के फाइनल का धड़कने बढ़ाने वाला सीन दिखाया गया है। जो लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था। बता दें, इस मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर पहला वर्ल्डकप का खिताब अपने नाम दर्ज किया था।
वैसे कुछ भी हो साल खत्म होने से पहले 83 का टीजर रिलीज कर रणवीर सिंह ने अपने चाहने वालों को बड़ा तोहफा दिया। फिल्म के टीजर को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, महान कहानी। महान कीर्ति। ’83’ सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है। टीजर आ गया है, जबकि ट्रेलर 30 नवंबर को आएगा।
बता दें , फिल्म में दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की वाइफ रोमी का किरदार निभा रही हैं। वहीं टीजर की बात करें तो क्लिप में देखने में लग रहा है कि उस सीन को रिक्रिएट किया गया है जब कपिल देव विवियन रिचर्ड्स का कैच लेते हैं। इस दौरान मदन लाल बॉलिंग कर रहे थे। सीन में रणवीर की थोड़ी सी झलक दिख रही है जो कि कैच पकड़ने वाले हैं। वहीं हार्डी संधू और जतिन सरना भीनजर आ रहे हैं।
वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं इस ऐतिहासिक जीत की यादें ताजा हो गईं हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क और पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे हैं।