नोरा फतेही एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक मशहूर डांसर भी हैं उनके गजब के डांस मूव्स के आगे अच्छे- अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब डांस दीवाने के सेट पर नोरा ने अपने जबरदस्त डांस से स्टेज पर आग लगा दी। यही नहीं ये सब देख रणवीर सिंह भी नोरा के रंग में रंगे नजर आये। इस दौरान नोरा अपने पॉपुलर गाने गर्मी पर धांसू डांस किया और इस डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फायर है नोरा फतेही
नोरा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस जिस तरह स्टेज पर आग लगा रही है वो वाकई हैरान कर देने वाला है। खास बात इस वीडियो में नोरा अकेले नहीं बल्कि उनके साथ रणवीर भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का प्रमोशन करने के लिए डांस दीवाने के सेट पर पहुंचे। वहां जाके बेशक एक्टर ने नोरा संग स्टेप्स करने का सोचा हो, मगर वह नोरा की आदाओं को देख झूम उठे।
इसके बाद नोरा और रणवीर दोनों ही हाय गर्मी गाने पर जमकर थिरकते हुए नजर आये। रणवीर को कमर हिलाते हुए देख नोरा भी एक फेर को शॉक्ड रह गई। वही बाकी सभी जज तालियां बजाने लगते हैं। रणबीर और नोरा के इस डांस वीडियो को कई फैन क्लब ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। वैसे कुछ भी कहो इन दोनों स्टार्स ने अपनी ये धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर स्टेज पर आग लगा दी। वहीं फैंस अब नोरा और रणवीर की जमकर तारीफ करने में जुटे हुए हैं।
फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह के हाथ अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' 13 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और सर्कस भी लाइन में है।