इस हिट फिल्म की रीमेक में पहली बार परदे पर साथ दिखेंगे वरुण धवन और रणवीर !

Summary :

फिल्म में अमर और प्रेम की भूमिका के लिए रणवीर और वरुण धवन से सम्पर्क किया गया है। उम्मीद है कि पर्दे पर वे इस किरदार को उतनी ही खूबसूरती से उतार पाएंगे।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की छवि धीरे धीरे रीमेक स्टार की बनती जा रही है और हाल ही में खबर आयी थी की वो अपने पिता डेविड धवन के साथ फिल्म कुली नं 1 की रीमेक में काम करने जा रहे है और अब एक और रीमेक फिल्म नाम सामने आ रहा है।

वरुण धवन और रणवीर

आपको बता दें इस फिल्म में वरुण धवन के साथ बॉलीवुड के सिम्बा यानी रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभी इस प्रोजेक्ट के कई पहलुओं पर चर्चा हो रही है। उम्मीद है जल्द ही इस फिल्म की फाइनल रिपोर्ट मीडिया के सामने आएगी।

वरुण धवन और रणवीर

वर्ष 1994 में राज कुमार संतोषी ने सलमान खान और आमिर खान को लेकर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ बनायी थी। फिल्म के रीमेक या सीक्वल के लिये काफी समय से चर्चा हो रही है।

वरुण धवन और रणवीर

इस रीमेक को विनय सिन्हा और प्रीति सिन्हा प्रोडयूस कर रहे हैं।इसके रीमेक के लिए मेकर्स ने रणवीर सिंह और वरुण धवन से सम्पर्क किया है।  विनय और प्रीति सिन्हा‘ अंदाज अपना अपना’की रीक्रिएट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

वरुण धवन और रणवीर

इसे राज कुमार संतोषी डायरेक्टर करेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म को लेकर अभी ज्यादा कुछ तय नहीं किया गया है, लेकिन इतना पक्का है कि फिल्म रीमेक या सीक्वल नहीं होगी, बल्कि इसका टेस्ट कुछ हटकर होगा।

वरुण धवन और रणवीर

फिल्म में अमर और प्रेम की भूमिका के लिए रणवीर और वरुण से सम्पर्क किया गया है। दोनों भी काफी अच्छे दोस्त हैं और उम्मीद है कि पर्दे पर वे इस किरदार को उतनी ही खूबसूरती से उतार पाएंगे।

वरुण धवन और रणवीर

अब देखना होगा की सलमान खान और आमिर खान अभिनीत अंदाज अपना अपना की सफलता को ये फिल्म दोहरा पाती है रणवीर और वरुण धवन की जोशी परदे पर जरूर धमाल मचाएगी। दोनों सितारे परदे अपनी एनर्जेटिक परफॉरमेंस है और यही अंदाज दर्शक एक बार फिर देखना चाहेंगे।

पापा शाहरुख खान की तरह हैं आर्यन खान हैंडसम, फिल्मों में एंट्री से पहले बने हीरो

 

Desk Team