वैसे तो Ranveer singh हमेशा अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेहद अजीबो गरीब फैशन के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर सिंह कई बार अपने कपड़ों से लोगों को हैरान कर चुके हैं। लेकिन अब रणवीर ना तो अपने कपड़ों की वजह से ना ही अपने एक्टिंग की वजह से बल्कि इस बार उन्होंने सबको हैरान कर दिया है अपने हालिया दिए हुए बयान से। जी हां रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें इंडस्ट्री में राखी सावंत रॉकस्टार जैसी लगती है।
एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने खोले कई राज
हाल ही में रणवीर सिंह ने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा के साथ जी कैफे के चैट शो स्टेरी नाइट्स2। ओह पर बात करते हुए अपनी जिंदगी के कई सारे राज खोले हैं। इन्हीं एक राज में से है कि वह इंडस्ट्री में किसे रॉकस्टार मानते हैं ?
इस बात पर रणवीर सिंह ने कहा कि वह राखी सावंत को रॉकस्टार मानते हैं। रणवीर सिंह ने अपनी बात यहीं खत्म की उन्होंने बताया कि उन्हे राखी काफी पसंद है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने राखी को आई लव यू भी कह डाला।
बहन रितिका भवनानी से हैं ज्यादा क्लोज
इसी इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ ही अपनी बहन रितिका भवनानी के काफी क्लोज हैं। रणवीर सिंह ने अपनी बहन को अपनी दूसरी मां बताया है। रणवीर ने कहा कि उसका नेचर बहुत ही केयरिंग है बिलकुल मां की तरह प्यार करने वाला।
वो हमेशा मुझे बच्चे की तरह ट्रीट करती है। वो अपने कमाए सारे पैसों से हमेशा मेरे लिए चॉकलेट लेकर आती थी। कहने को वो मेरी बड़ी बहन है लेकिन वो मेरे लिए दूसरी मां है।
फिलहाल रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बाद कपिल देव की लाइप पर बनने वाली बायॉपिक फिल्म 83 की शूटिंग शुरू करेंगे।