बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर रणवीर सिंह हमेशा ही कुछ अलग करने के लिए पहचाने
जाते है। रणवीर की एनर्जी हमेशा हाई रहती है। रणवीर हर इवेंट में अपनी मौजूदगी
दर्ज कराने के लिए कुछ ना कुछ हटकर करते रहते है। रणवीर को अक्सर ही कुछ क्रेजी
करता देखा जाता है जिसकी वजह से लाइमलाइट हर वक्त उन्हीं पर बनी रहती है।
अभिनेता इन दिनों ओटीटी पर रिलीज ‘रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स‘ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर
रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने खूब देखा जा रहा है जिसे देखने के बाद जहां दर्शक
अभी तक अभिनेता की तारीफों के पुल बांध रहे थे वहीं अब उन्हें जमकर खरी कोटी सुना
रहे है।
रणवीर अपने इस वायरल वीडियो में हमेशा ही तरह एक्स्ट्रा एक्साइटेड दिखाई दे
रहे है। अभिनेता हर बार अपनी इस एक्साइटमेंट में कुछ ऐसा कर जाते है जिसकी वजह से
उन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि
रणवीर सिंह एक्साइमेंट में बेयर ग्रिल्स को दनादन किस करने लगते हैं। जबकि बेयर
ग्रिल्स उनकी इस हरकत से बुरी तरह डरे हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, ‘इसे कहते हैं बॉर्डर लाइन पर हमला।‘ सामने आते ही यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में काफी
तेजी से वायरल हो गया है वहीं लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे है।
वहीं कुछ लोगों ने क्लिप में बेयर ग्रिल्स के एक्सप्रेशंस की बात करते हुए लिखा
कि शो के होस्ट को यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
Border line assault pic.twitter.com/1ofaE3EAHa
— Rurush (@Rurush18) July 10, 2022
इसी तरह एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रणवीर के साथ क्या
समस्या है? बेयर ग्रिल्स के चेहरे
पर साफ दिख रहा है कि वह इसको लेकर कितने असहज हैं।‘ एक अन्य यूजर ने
लिखा है,
‘ये क्या है? बेयर ग्रिल्स को इस आदमी पर सेक्सुअल असॉल्ट
का केस कर सकते हैं। यह बहुत ही अपमानजनक है। मुझे तो अभी भी अपनी आंखों पर यकीन
नहीं हो रहा। ये मैंने क्या देख लिया है।‘ एक अन्य ने लिखा है कि रणवीर सिंह को बिहेवियर की क्लास
लेनी चाहिए। उन्हें सीखना चाहिए कि किसी से कैसे व्यवहार करते हैं।
#BearGrylls was never this much scared.. pic.twitter.com/0TibxdrxT3
— Rohit 🕉♎🇮🇳🇺🇸 (@_IamRPd) July 11, 2022
That clip of Ranveer Singh with Bear Grylls is so uncomfortable. What is wrong with Ranveer? You can see the discomfort on Bear Grylls’ face.
— ritwik. (@IndieKnopfler) July 11, 2022
Think Ranveer slobbering all over Bear Grylls was the scariest part of the show… #BearGrylls
— Latha Srinivasan (@latasrinivasan) July 12, 2022
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस
में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े
लीड रोल में नजर आने वाली है। इसके अलावा अभिनेता करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ में भी नजर
आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट होंगी। यह फिल्म अगले साल फरवरी में
रिलीज होगी।