बॉलीवुड में हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बने रहने वाले मशहूर अभिनेता Ranveer Singh अपनी फिल्म गली बॉय के रिलीज होने के साथ ही स्क्रीन पर आग लगाने को पूरी तरह से तैयार हैं। वेलंटाइन डे के दिन आज 14फरवरी को जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय रिलीज हुई। आज गुरूवार है,शुक्रवार नहीं लेकिन नजर चार दिन के वेलंटाइन वीकेंड पर होगी। फिल्म गली बॉय रैपर डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस और नैजी उर्फ नावेद शेख की लाइफ की कहानी है। इस फिल्म के लिए प्रशंसक भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।
रणवीर सिंह एक बार फिर हुए ट्रोल
बता दें फिल्म रिलीज होने से पहले बीती रात रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी फिल्म प्रमोट करने दिल्ली पहुंचे। इस दौरान हमेशा अपने अलग स्टाइल और अतरंगी फैशन सेंस के लिए रणवीर सिंह एक बार फिर से ट्रोल हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने अब रणवीर सिंह को उनके आउटफिट्स की वजह से फिर से निशाने पर ले लिया है। उन्होंने इवेंट्स से अपने दो लुक की तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें देखा गया की रणवीर सिंह की जूतों की खूब चर्चा हो रही है। रणवीर सिंह ने अपने पहले लुक में तो हुड और लाल टोपी के साथ नीले-हरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी लेकिन इसके साथ उन्होंने मल्टीकलर की पैंट पहनी जो आकर्षण का केंद्र बनी। यहां देखिए उनका ये फर्स्ट लुक…
अगर बात करें रणवीर सिंह के दूसरे लुक की तो उनका रैप बैटल स्टाइल युवाओं के बीच काफी मशहूर हो रहा है। रणवीर सिंह ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रीन बॉटम पहने हुए हैं और साथ में कलरफुल जैकेट पहनी हुई है। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए रणवीर सिंह ने बेहद अजीबोगरीब शू पहने हुए है जिसकी वजह से उनकी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ये लुक का काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स उन पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं,और उनकी तुलना वह तोते से कर रहे हैं। ट्रोलर्स ने रणवीर सिंह को ट्रोल करने की जरा भी कसर नहीं छोड़ी है।
यहां देखें कुछ लोगों की दिलकश प्रतिक्रियाएं जो रणवीर सिंह के ड्रेसिंग सेंस के लिए कही गई…
1#
2#
3#
4#
5#
6#
7#
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 12, 2019 ” target=”_blank” rel=”noopener”>यहाँ पढ़े ये ट्वीट
8#
9#
10#
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 12, 2019 ” target=”_blank” rel=”noopener”>यहाँ पढ़े ये ट्वीट
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की शादी की लेटेस्ट ब्राइडल तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल