ऐक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे ऐक्टर्स में से हैं जो अपनी बेबाक राय और अजब- गजब कपड़ो की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से रणवीर सिंह अपनी अलग तरह की फोटोशूट की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई बार अपने लुक्स को लेकर वह ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन एक्टर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब रणवीर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में रणवीर के लुक्स देखकर फैंस चौंक गए हैं। रणवीर ने ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहना है और इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड की बड़ी जूलरी पहनी हुई है। रणवीर ने विग भी पहना हुआ है।
वहीं एक फोटो में रणवीर ने इस आउटफिट के साथ एक लॉन्ग जैकेट और हैट पहनी है। सोशल मीडिया पर रणवीर के इस लुक को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, दीपिका आपकी हरकतों को देखकर परेशान नहीं होती हैं। तो एक ने कमेंट किया, यही वजह है कि एलियन्स भारत नहीं आते हैं। तो वहीं एक ने लिखा, दीपिका प्लस बप्पी लहरी। तो एक ने लिखा, लो अब दीपू के गहने भी ले लिए।
हालांकि रणवीर के इस लुक की बॉलीवुड सेलेब्स काफी तारीफ कर रहे हैं। अर्जुन कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ तक सभी उनके इस लुक से इम्प्रेस हुए हैं। बता दें कि हाल ही में रणवीर ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं जिसमें वह काफी डिसेंट लग रहे थे। फैंस ने कमेंट किया था कि लगता है अब रणवीर सुधर गए हैं और नॉर्मल लुक में रहने लगे हैं। लेकिन अब रणवीर की इन फोटोज को देखकर वह फिर निराश हो जाएंगे।
अभिनेता जल्द ही अपने करियर में अब तक का सबसे अलग काम करते हुए नजर आने वाले हैं। बीते लंबे वक्त से उनके डिजिटल डेब्यू की खबरें भी आ रही थीं। अब इन खबरों पर मुहर भी लग गई है। खबरें हैं कि रणवीर सिंह जल्द ही ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। खबरें हैं कि नेटफ्लिक्स के लिए रणवीर सिंह ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स के साथ एक शो करेंगे।